लाइव न्यूज़ :

एक साल बाद आज जेल से रिहा हो सकते हैं अनिल देशमुख, अदालत ने सीबीआई की एक और अर्जी ठुकराई

By भाषा | Published: December 28, 2022 9:45 AM

उच्च न्यायालय ने देशमुख को जमानत देते हुए कहा था कि सीबीआई ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के बयान के अलावा कोई बयान दर्ज नहीं किया, जिससे इस बात के संकेत मिले कि राकांपा नेता के कहने पर मुंबई में बार मालिकों से पैसा वसूला जा रहा था। एक विशेष सीबीआई अदालत ने पिछले महीने देशमुख की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी...

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने इस साल अप्रैल में भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था।वह इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।गृह मंत्री देशमुख पर पुलिस अधिकारियों को मुंबई के रेस्तरांओं और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य देने का आरोप लगा है।

मुंबईः बंबई उच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जमानत देने के आदेश पर रोक बढ़ाने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद उनके आज यानी बुधवार को जेल से बाहर आने की संभावना है।

न्यायमूर्ति एम. एस. कार्णिक ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 73 वर्षीय नेता को 12 दिसंबर को जमानत दी थी, लेकिन सीबीआई ने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के लिए समय मांगा था और अदालत ने आदेश पर 10 दिन के लिए रोक लगा दी थी।  जांच एजेंसी ने न्यायालय का रुख किया, लेकिन उसकी अपील पर जनवरी 2023 में ही सुनवाई हो सकेगी, क्योंकि अदालत में शीतकालीन अवकाश है। उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह सीबीआई के अनुरोध पर जमानत आदेश पर रोक को 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। जांच एजेंसी ने मंगलवार को एक बार और रोक बढ़ाने का अनुरोध किया था।

देशमुख के वकील अनिकेत निकम और इंद्रपाल सिंह ने दावा किया कि सीबीआई उच्च न्यायालय के पहले के आदेश को विफल करने का प्रयास कर रही है, जिसमें कहा गया था कि किसी भी परिस्थिति में इसे और नहीं बढ़ाया जाएगा। उच्च न्यायालय की अवकाशकालीन पीठ ने दलीलों पर सुनवाई के बाद कहा था, ‘‘आगे और समय नहीं बढ़ाया जा सकता।’’ उनके वकीलों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि अदालत ने स्थगन बढ़ाने से इनकार किया है, इसलिए उन्हें बुधवार को जमानत पर रिहा किया जा सकता है।

उच्च न्यायालय ने देशमुख को जमानत देते हुए कहा था कि सीबीआई ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के बयान के अलावा कोई बयान दर्ज नहीं किया, जिससे इस बात के संकेत मिले कि राकांपा नेता के कहने पर मुंबई में बार मालिकों से पैसा वसूला जा रहा था। एक विशेष सीबीआई अदालत ने पिछले महीने देशमुख की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया। वह नवंबर 2021 से जेल में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने इस साल अप्रैल में भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। देशमुख ने अपने खिलाफ लगाये गये आरोपों से इनकार किया है। वह इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। उच्च न्यायालय ने उन्हें अक्टूबर में ईडी के मामले में जमानत दे दी थी। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मार्च 2021 में आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई के रेस्तरांओं और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य दिया था।

टॅग्स :अनिल देशमुखमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टPalghar Husband Murder Wife: घर में सो रहे पति 26 वर्षीय अजय रघुनाथ बोचल की कुल्हाड़ी मारकर पत्नी ने की हत्या, आरोपी ने पुलिस से कहा- चरित्र पर संदेह करता था, कई आदमी से नाम जोड़ता

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव

क्राइम अलर्टChhatrapati Sambhajinagar News: पुलिसकर्मी का घर नहीं बिजनेसमैन का बंगला!, भ्रष्टाचार आरोपी पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद और 72 लाख रुपये का सोना जब्त

ज़रा हटकेPakistan Geeta Class 8 exam: वर्ष 2015 में पाकिस्तान से लौटीं, आठवीं की परीक्षा में बैठने जा रहीं 33 वर्षीय मूक-बधिर गीता, ऐसे रचेंगी कारनामा

क्राइम अलर्टमुंबई में चोरों का कारनामा; पुलिस होने का दावा कर कैफे मालिक से लूटे 25 लाख, 4 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतस्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को किया अरेस्ट, जानें 'आप' ने क्या कहा

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतSwati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने CM आवास से विभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल ने लगाए थे आरोप

भारतSwati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर