लाइव न्यूज़ :

अनिल अंबानी ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा, पुजारी से कहा- ईश्वर करे अस्पताल के 300 बेड खाली रहें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 18:35 IST

अनिल अंबानी के साथ धर्मपत्नी टीना अंबानी एवं उघोगपति राजेश मेहता ने भी भगवान के गर्भगृह से दर्शन किए। पूजन अर्चन के लिए उन्होंने सोला धारण किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे अनिल अंबानी ने इंदौर में अपने अस्पताल का किया शुभारंभउद्योगपति ने उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किएउन्होंने मंदिर में सभी के सुखी और स्वस्थ्य होन की कामना की

उज्जैन: इंदौर अपने अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर आए देश के प्रतिष्ठित उघोगपति अनिल अंबानीउज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आए थे। पं. आशीष पूजारी ने उन्हें भगवान के गर्भगृह में पूजन अर्चन करवाया। बातचीत के दौरान अनिल अंबानी ने पं. आशीष पुजारी को कहा कि उनकी मंशा है कि जो अस्पताल वे खोल रहे हैं उसके 300 बेड खाली रहें, सभी आरोग्य, सुखी और स्वस्थ रहें।

अनिल अंबानी के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर पं. आशीष पुजारी एवं उनके परिवार के लोगों ने मुलाकात करते हुए उन्हें पूर्व आगमन के समय के फोटो बताए। इसके बाद पंडित उन्हें गर्भगृह में दर्शन के लिए ले गए। अनिल अंबानी के साथ धर्मपत्नी टीना अंबानी एवं उघोगपति राजेश मेहता ने भी भगवान के गर्भगृह से दर्शन किए। 

गर्भगृह में दर्शन पूजन अर्चन के लिए उन्होंने सोला धारण किया था। दर्शन पूजन के उपरांत नंदी गृह में बैठकर उन्होंने मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद पंडित ने चर्चा करते हुए उन्हें कहा कि आपका 8-9 वर्ष बाद बाबा के दरबार में आना हुआ, इस पर अंबानी ने कहा कि 14 साल बाद वनवास समाप्त हुआ है। इससे पहले हर साल आता रहा हुं। अब फिर आउंगा। 

इस दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर की पूरानी स्मृतियों को अपने साथ आए लोगों को बताते हुए कहा कि 2007 में यहां आकर भस्मार्ती की थी। सुबह 4.30 बजे आकर भगवान को गर्भगृह में जल चढाया था। उन्होंने नंदी हाल का वह स्थान भी अपने उघोगपति मित्र को बताया जहां से उन्होंने भस्मार्ती दर्शन किए थे। 

पंडित आशीष पुजारी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इंदौर का जो अस्पताल खोल रहे हैं वे चाहते हैं कि उसके 300 बेड खाली रहें। जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्यों तो अनिल अंबानी का कहना था कि सभी आरोग्य वान रहे,सुखी रहें,स्वस्थ रहें। भगवान न करे किसी को अगर अस्पताल में भर्ती होना पडे तो उसे मालवा के इस अस्पताल में विश्व स्तरीय अच्छी सेवा और उपचार मिले और वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो। 

टॅग्स :अनिल अंबानीउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी