लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीबीआई के द्वारा राबड़ी देवी से पूछताछ किए जाने से नाराज समर्थकों ने किया जमकर हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2023 17:38 IST

अचानक से हुई इस कार्रवाई से पूरे राबड़ी आवास में हड़कंप मच गया। कोई कुछ समझ पाता तब तक सीबीआई की टीम आवास के अंदर दाखिल हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअचानक से हुई इस कार्रवाई से पूरे राबड़ी आवास में हड़कंप मच गयासीबीआई छापेमारी की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में समर्थक भी राबड़ी आवास के बाहर पहुंच गएसमर्थकों ने इस दौरान सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

पटना: सीबीआई ने होलिका दहन के पहले सोमवार को लालू-राबड़ी परिवार का होश उड़ा दिया। सीबीआई की करीब 12 सदस्यीय टीम ने एक साथ 3 से 4 गाड़ियों से पटना में राबड़ी आवास पर उस समय पहुंच गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधानमंडल जाने की तैयारी में थीं। उनके बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कुछ समय पहले ही राजभवन में अल्पाहार में शामिल होने के लिए निकले थे। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने राबड़ी देवी में दस्तक दे दी। अचानक से हुई इस कार्रवाई से पूरे राबड़ी आवास में हड़कंप मच गया। कोई कुछ समझ पाता तब तक सीबीआई की टीम आवास के अंदर दाखिल हो चुकी थी।

उधर, सीबीआई की टीम को देख तेजप्रताप ने उन से बात की फिर दिल्ली फोन लगा कर पिता लालू प्रसाद को इस बात की जानकारी दी और बाद में वे विधानसभा के लिए रवाना हो गए। वहीं, सीबीआई छापेमारी की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में समर्थक भी राबड़ी आवास के बाहर पहुंच गए। समर्थकों ने इस दौरान सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समर्थकों के हंगामें को देखते हुए राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। 

वहीं, राजद नेताओं ने भाजपा पर जमकर अपनी भडास निकाली। राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि सीबीआई की टीम बिना कोई सबूत के कहीं भी पहुंच जा रही है। लालू परिवार को परेशान करने की एक साजिश है। सीबीआई केंद्र सरकार के हाथों का खिलौना बन कर रह गई है। ये लोग पूर्णिया की रैली से डर गए और इन्हें मालूम चल गया कि बिहार में भाजपा का अब कोई वजूद नहीं रह गया है, इसलिए इस तरह का काम कर रहे हैं।

टॅग्स :राबड़ी देवीसीबीआईबिहारआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष