लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में महिला की मौत से गुस्‍साई भीड़ ने तोड़ फोड़ व आगजनी की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 11:29 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 29 जनवरी कानपुर जिले के पिपरगवां गांव में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत से गुस्‍साई भीड़ ने बृह‍स्‍पतिवार को तीन डंपरों में आग लगा दी और कुरिया पुलिस चौकी में तोड़ फोड़ की।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश कुमार श्रीवास्‍तव ने शुक्रवार को बताया कि उग्र भीड़ ने कुरिया पुलिस चौकी पर खड़ी तीन मोटरसायकिलों को आग लगा दी और बाद में पुलिस चौकी में भी आग लगाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।

एसपी ने पत्रकारों को बताया कि बिधनू थाना क्षेत्र के गुरवाखेड़ा गांव की रहने वाली माया देवी (44) बृहस्‍पतिवार को चकेरी से अपने घर जा रही थी तभी पुलिस चौकी के पास एक डंपर ने उसे कुचल दिया। उन्‍होंने बताया कि उस समय यह अफवाह फैल गई कि महिला अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे डंपर की चपेट में आ गई है और इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने हंगामा कर दिया।

उन्होंने बताया कि भीड़ ने तीन डंपरों में आग लगा दी और कुरिया पुलिस चौकी में भी तोड़ फोड़ की। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कानून हाथ में लेने वालों की पहचान की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?