लाइव न्यूज़ :

धान नहीं खरीदे जाने से नाराज किसान पानी की टंकी पर चढ़े, एसडीएम के मनाने पर उतरे

By भाषा | Updated: November 6, 2020 17:01 IST

Open in App

शाहजहांपुर, छह नवंबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कई दिनों से धान खरीद केंद्र पर धान नहीं खरीदे जाने से नाराज पांच किसानों ने धान को ट्राली से पलट दिया और उसके बाद पानी की टंकी पर चढ़ गए।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सदर सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को ' पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘रोजा गल्ला मंडी में किसानों का धान खरीदने के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर क्षेत्र के ही किसानों की धान खरीद नहीं हुई तो उन्होंने धान ट्राली से पलट दी और उसके बाद पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगेl’’

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस तथा वह स्वयं वहां गए और नाराज किसान अनिल कुमार, अजीत वर्मा, आशीष वर्मा, रजनीश कुमार तथा अवधेश को समझा-बुझाकर पानी की टंकी से उतरवाया तथा अलग-अलग केंद्रों पर उनके धान की खरीद कराईl

उप जिलाधिकारी ने बताया कि तीन दिन से धान की खरीद नहीं करने वाले केंद्र प्रभारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर