लाइव न्यूज़ :

PUBG गेम में हार पर उड़ाया मजाक तो 15 साल के लड़के ने कर ली आत्महत्या, आंध्र प्रदेश का मामला

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2022 14:58 IST

आंध्र प्रदेश में एक किशोर द्वारा पबजी मोबाइल गेम में हार और फिर मजाक बनाए जाने के बाद आत्महत्या करने का मामला आया है। हालांकि मां ने मौत पर संदेह जताते हुए मामला दर्ज कराया है।

Open in App

आंध्र प्रदेश के मछिलीपट्टनम शहर के 15 वर्षीय लड़के द्वारा कथित तौर पर PUBG मोबाइल गेम हारने पर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लड़का गेम हारने के बाद दोस्तों द्वारा मजाक बनाए जाने से निराश था। 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार किशोर अपने पिता और परिवार के सदस्यों के साथ गर्मी की छुट्टियां बिता रहा था। उसके कथित तौर पर एक पबजी गेम में हार के बाद दोस्तों ने उसका मजाक बनाया था। 

किशोर के माता-पिता एक साथ नहीं रहते हैं और तलाक ले चुके हैं। ऐसे में मां ने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कराया है। 

इससे पहले हाल ही में लखनऊ में एक घटना सामने आई थी जिसमें PUBG खेलने से मना करने पह 16 साल के लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। वैसे PUBG मोबाइल गेम सितंबर 2020 से ही भारत में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इसके खेले जाने और इससे होने वाले नुकसान की खबरें आती रहती हैं।

बहरहाल, आंध्र प्रदेश के मामले में ये बात सामने आई है कि 15 वर्षीय लड़का 11 जून की रात चचेरे भाइयों के साथ PUBG खेल रहा था। चचेरे भाइयों द्वारा चिढ़ाए जाने के बाद पिता ने किशोर को गेम खेलने से मना किया, जिससे वह कथित तौर पर और निराश हो गया। 

चिलाकलापुडी सर्कल के इंस्पेक्टर वी नारायण ने बताया, 'रात के खाने के बाद वह एक कमरे में अकेला सो गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि लड़का ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर गेम खेलता था और मजाक उड़ाए जाने के बाद से उदास था। रविवार की सुबह जब उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया, तो उसने नहीं खोला। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा तो उसे पंखे से लटका हुआ देखा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :PUBGपबजी गेमPUBG Game
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज