लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ने भारतीय बंदरगाह विधेयक का विरोध किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:01 IST

Open in App

अमरावती, 24 जून आंध्र प्रदेश ने अपने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की तरह ही बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रस्तावित भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2021 का विरोध करता है।

विधेयक का विचार केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय ने दिया है।

आंध्र प्रदेश के अवसंरचना एवं निवेश मंत्री मेकपति गौतम रेड्डी ने केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मंडाविया को प्रस्तावित विधेयक पर राज्य की आपत्तियों से अवगत कराते हुए कहा कि यह "संविधान के खिलाफ है।"

उन्होंने समुद्री राज्य विकास परिषद की डिजिटल माध्यम से हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, “हमने अब तक विधेयक (के मसौदे) का अध्ययन नहीं किया है। हमने विधेयक का अध्ययन करने और अपने विचार रखने के लिए एक महीने का समय मांगा है। हमने उनसे कहा कि वे हमारे अधिकार नहीं छीन सकते हैं।”

उन्होंने आशंका जताई कि यह एक "कठोर कानून" हो सकता है जो बाजार में राज्य की पहुंच को कम कर सकता है। मंत्री ने कहा कि राज्य को प्रस्तावित विधेयक के मसौदा पर आपत्ति है क्योंकि यह देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर सकता है।

रेड्डी ने कहा, “यह संविधान के खिलाफ है। केंद्र राज्य के अधिकारों का हनन नहीं कर सकता है। ”

उन्होंने कहा कि विधेयक का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों का एक समूह गठित किया जाएगा जो अपना सुझाव देगा।

उन्होंने कहा कि बंदरगाहों को विकसित करना राज्यों का विशेषाधिकार है। रेड्डी ने कहा कि वे इस मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के विचारों से पूरी तरह से सहमत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?