लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: सीएम बनने से पहले ही चंद्रबाबू नायडू ने किया साफ, राजधानी अमरावती ही रहेगी, जगनमोहन के फार्मूले को खारिज किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 11, 2024 15:28 IST

विधानसभा चुनाव में टीडीपी-जन सेना-भाजपा गठबंधन ने 175 में से 164 सीटें अपने नाम की हैं। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थेउन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम राज्य की वित्तीय राजधानी होगीकहा- हमारी राजधानी अमरावती है और अमरावती ही हमारी राजधानी बनी रहेगी

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की सत्ता में वापसी करने वाले टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले मंगलवार को पुष्टि की कि अमरावती राज्य की राजधानी होगी। उन्होंने तीन राजधानियों वाली योजना को पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी जहां हम भविष्य में तीन राजधानियों वाला राज्य बनें।

चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम राज्य की वित्तीय राजधानी होगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विशाखापत्तनम को एक विकसित शहर बनाएगी। समारोह में नायडू को सर्वसम्मति से गठबंधन का सदन का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव जन सेना पार्टी प्रमुख के पवन कल्याण ने किया था।

उन्होंने कहा, "ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी जहां हम राज्य के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे। हमारी राजधानी अमरावती है और अमरावती ही हमारी राजधानी बनी रहेगी। विशाखापत्तनम वित्तीय राजधानी होगी और इसे विकसित शहर बनाएंगे।"

बता दें कि विधानसभा चुनाव में टीडीपी-जन सेना-भाजपा गठबंधन ने 175 में से 164 सीटें अपने नाम की हैं। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को  चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह अपने बेटे और पार्टी के महासचिव नारा लोकेश और सहयोगी जन सेना प्रमुख पवन कल्याण के लिए संभावित पदों पर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नई सरकार में जनसेना प्रमुख को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है।

खबरों के मुताबिक नायडू के बेटे नारा लोकेश को नई सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना है। लोकेश नायडू के पिछले कार्यकाल में आईटी मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। आंध्र सरकार में मुख्यमंत्री सहित 26 कैबिनेट पदों की अधिकतम सीमा है। ऐसे में नायडू के सामने ये भी चुनौती है कि मंत्रिमंडल में भाजपा के कितने विधायकों को शामिल किया जाता है। जन सेना, जिसने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था, को चार कैबिनेट बर्थ मिलने की संभावना है। जन सेना नेता बैठक में सामाजिक समीकरणों को संतुलित करने के लिए पिछड़े वर्ग, एससी और कापू समुदायों के नेताओं के नाम प्रस्तावित कर सकते हैं।

 पवन कल्याण ने नायडू कैबिनेट में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। बीजेपी को कैबिनेट में एक या दो पद मिलने की संभावना है। संभावना है कि पार्टी मंत्री पद के लिए सुजाना चौधरी और विष्णु राजू का नाम प्रस्तावित कर सकती है। बीजेपी को कैबिनेट में एक या दो पद मिलने की संभावना है. संभावना है कि पार्टी मंत्री पद के लिए सुजाना चौधरी और विष्णु राजू का नाम प्रस्तावित कर सकती है। नायडू बुधवार को सुबह 11.27 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुछ कैबिनेट सहयोगियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेशराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?