लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः कुरनूल की खदान में जोरदार धमाके से अबतक 11 मजदूरों की मौत, चार की हालत नाजुक

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 4, 2018 05:38 IST

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। टीडीपी नेता नारा लोकेश ने ट्वीट में कहा, 'कुरनूल जिले के अलुरू में हाथी बेलगल की पत्थर खदान में हुए धमाके से बेहद दुखी हूं जिसमें कई जानें चली गईं। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं।'

Open in App

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 3 अगस्तः पत्थर की एक खदान में हुए जोरदार धमाके से वहां काम कर रहे 11 मजदूरों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसा शुक्रवार रात कुरनूल जिले के अलुरु मंडल में हुआ। हादसे के वक्त 6 मजदूरों की मौत हुई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पांच अन्य मजदूरों की भी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक जे गोपीनाथ के मुताबिक पीड़ित बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मजदूर हैं जो यहां पत्थर तोड़ने और उन्हें ट्रकों में लादने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'हमने पांच शव निकाल लिए हैं। छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। बाकि चार मजदूरों को भी निकाले की कोशिश जारी है।'

अलुरू के विधायक जी जयराम ने बताया कि धमाका इतना भीषण था कि 40 किमी दूर तक उसकी गूंज सुनाई दी। उन्होंने बताया, 'ये खदान दो गांव के बीच स्थित है। इस हादसे में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो सकती है। धमाके के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। धमाके की वजह से आस-पास के कई घरों में दरार पड़ गई है।' जयराम ने मृतकों के लिए मुआवजे की मांग की है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। टीडीपी नेता नारा लोकेश ने ट्वीट में कहा, 'हाथी बेलगल की पत्थर खदान में हुए धमाके से बेहद दुखी हूं जिसमें कई जानें चली गईं। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं।'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील