लाइव न्यूज़ :

इसरो ने लॉन्च किया GSAT-29 सैटेलाइट, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर के लोगों की इस जरूरत को करेगा पूरा  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 14, 2018 18:45 IST

GSAT-29 satellite के प्रक्षेपण के लिए 27 घंटों की उलटी गिनती मंगलवार दोपहर शुरू हुई थी और रॉकेट चेन्नई से करीब 100 किमी दूर स्थित श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से शाम पांच बजकर आठ मिनट पर रवाना हुआ। 

Open in App

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अत्यधिक भार वाहक रॉकेट जीएसएलवी मार्क 3-डी2 रॉकेट को श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से बुधवार को प्रक्षेपित किया गया। यह भारत के नवीनतम संचार उप्रहग जीसैट-29 को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ। 

प्रक्षेपण के लिए 27 घंटों की उलटी गिनती मंगलवार दोपहर शुरू हुई थी और रॉकेट चेन्नई से करीब 100 किमी दूर स्थित श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से शाम पांच बजकर आठ मिनट पर रवाना हुआ। 

जीसैट-29 उपग्रह का वजन 3,423 किग्रा है। इसमें ‘‘का एवं कु बैंड’’ के ट्रांसपोंडर लगे हुए हैं, जिनका मकसद पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर सहित उपयोगकर्ताओं की संचार जरूरतों को पूरा करना है। उपग्रह के प्रक्षेपण के आठ मिनट बाद भूस्थैतिक कक्षा में प्रवेश करने का कार्यक्रम है। यह प्रक्षेपण निर्धारित समय पर हुआ है। 

वहीं, इस संबंध में इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने बताया था मौसम के अनुकूल नहीं रहने पर प्रक्षेपण टाला जा सकता है। हालांकि, चक्रवात के मार्ग में बदलाव आया। उन्होंने बताया था कि महज 16 मिनट में ही जीएसएलवी-एमके 3 उपग्रह को पृथ्वी से लगभग 36 हजार किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित कर देगा। जीसैट-29 उपग्रह उच्च क्षमता वाले का एवं कू-बैंड के ट्रांसपोंडरों से लैस है।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस