लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट ने जगन सरकार द्वारा निलंबित आईपीएस अधिकारी का निलंबन रद्द किया

By विशाल कुमार | Updated: April 23, 2022 11:02 IST

राज्य सरकार ने 1989 बैच के अधिकारी एबी वेंकटेश्वर राव को फरवरी 2020 में अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के नियम 3(1) के तहत निलंबित कर दिया और उन पर कदाचार और राजद्रोह का आरोप लगाया था। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने भी निलंबन को बरकरार रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव होने से कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने राव का तबादला कर दिया था।वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से राव की शिकायत की थी।फरवरी 2020 में राव पर कदाचार और राजद्रोह का आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया।

अमरावती:सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के आईपीएस अधिकारी एबी वेंकटेश्वर राव का निलंबन रद्द कर दिया। डीजीपी रैंक के अधिकारी राव तेलुगु देशम पार्टी के शासन के दौरान खुफिया प्रमुख थे और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का करीबी माना जाता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 11 अप्रैल, 2019 को विधानसभा चुनाव होने से कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने राव का तबादला कर दिया था और उन्हें मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा था। 

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि कुछ पुलिस अधिकारी टीडीपी सरकार के पक्ष में काम कर रहे हैं। इसके बाद जगन मोहन रेड्डी सरकार ने एक इजरायली कंपनी से निगरानी उपकरण की खरीद में राव द्वारा की गई कथित अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी थी। इस प्रक्रिया में राव पर कथित तौर पर फर्म के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का आरोप लगाया गया।

राज्य सरकार ने 1989 बैच के अधिकारी राव को फरवरी 2020 में अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के नियम 3(1) के तहत निलंबित कर दिया और उन पर कदाचार और राजद्रोह का आरोप लगाया था। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने भी निलंबन को बरकरार रखा था।

राव ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने निलंबन को रद्द कर दिया लेकिन राव से कहा कि वह अपने खिलाफ जांच में हस्तक्षेप न करें। राज्य सरकार द्वारा अगस्त 2020 में उनके निलंबन को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया था।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशJagan Mohan Reddyएन चन्द्रबाबू नायडूसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी