लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: नाम पर विवाद के बाद जिन्ना टावर को तिरंगे के रंग में रंगा गया, राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2022 08:49 IST

आंध्र प्रदेश में गुंटुर में जिन्ना टावर के नाम को लेकर विवाद के बाद अब इसे तिरंगे के रंग में रंगा गया है। गुंटुर ईस्ट के विधायक मोहम्मद मुस्तफा के अनुसार टावर के पास राष्ट्रीय झंडा फहराने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में गुंटुर शहर के कोठापेट इलाके में मौजूद है 'जिन्ना टावर', नाम पर चला आ रहा है विवाद।26 जनवरी के दिन जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश करने को लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था।भाजपा और अन्य हिंदू संगठन जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग करते आ रहे हैं।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में गुंटुर शहर के कोठापेट इलाके में जिन्ना टावर के नाम पर मचे विवाद के बीच इसे अब तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। साथ ही टावर के पास में तिरंगा झंडा फहराने के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। गुंटुर पूर्व के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने कहा है कि टावर के पास एक पोल लगाया जाएगा ताकि यहां राष्ट्रीय झंडा फहराया जा सके।

मुस्तफा ने कहा, 'कई लोगों की सलाह के बाद टावर को तिरंगे के रंग में सजाने का फैसला लिया गया और ये भी फैसला लिया गया कि झंडे को फहराने के लिए एक पोल लगाया जाएगा। गुरुवार को जिन्ना टावर पर झंडा फहराने के लिए जरूरी प्रबंध किए जाएंगे।'

इससे पहले मुस्तफा मंगलवार को गुंटुर के मेयर कवाती मनोहर नायडू के साथ सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने गुंटुर टावर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'कई मुस्लिम नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आजादी मिलने के बाद कुछ मुसलमान देश छोड़कर पाकिस्तान में बस गए। लेकिन हम अपने देश में भारतीय के रूप में बने रहना चाहते थे और हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं।'

मुस्तफा ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महामारी के समय सांप्रदायिक टकराव को बढ़ावा देने के समय जरूरतमद लोगों की मदद पर ध्यान देना चाहिए।

26 जनवरी के दिन जिन्ना टावर को लेकर सामने आया था विवाद

जिन्ना टावर को लेकर विवाद पिछले हफ्ते सामने आया था जब गणतंत्र दिवस पर निषेधाज्ञा का उल्लंधन करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना के नाम वाले टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश करने को लेकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया था।

इलाके में तनाव भी व्याप्त हो गया था क्योंकि हिंदू वाहिनी संगठन का सदस्य होने का दावा करते हुए कुछ लोगों ने शहर में जिन्ना टावर सेंटर की ओर मार्च करने और उस पर तिरंगा फहराने की कोशिश की। हालांकि, इस तरह की गतिविधि को रेाकने के लिए वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे।

बता दें कि कुछ समय से भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठन गुंटुर में देश की आजादी के पूर्व के स्मारक जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने धमकी दी थी कि यदि राज्य की जगन मोहन रेड्डी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो वे इस ढांचे को ध्वस्त कर देंगे। इस पर, गुंटुर नगर निकाय अधिकारियों ने जिन्ना टावर की घेराबंदी कर दी और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वाले किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वहां पुलिस तैनात कर दिया गया।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशभारतीय जनता पार्टीमोहम्मद अली जिन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए