लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकटः आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रोकी सैलरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2020 08:54 IST

आंध्र प्रदेश की वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने COVID-19 के प्रकोप मद्देनजर रखते हुए सरकारी कर्मचारियों के वेतन को स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों की इस महीने की सैलरी रोकरने के लिए कहा है।  आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए जिनमें से 18 व्यक्ति वे हैं जो नयी दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल हुए थे।

कोरोना वायरस को लेकर हंगामा बरपा हुआ है और लॉकडाउन के बीच देश की राज्य सरकारें इस घातक वायरस पर काबू पाने के लिए अपने-अपने तरीके से कदम उठा रही हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों की इस महीने की सैलरी रोकरने के लिए कहा है।   आंध्र प्रदेश की वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने COVID-19 के प्रकोप मद्देनजर रखते हुए सरकारी कर्मचारियों के वेतन को स्थगित करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, एमएलसी, निगम सदस्यों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों की 100 फीसदी सैलरी रोकी गई है।

बता दें, आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए जिनमें से 18 व्यक्ति वे हैं जो नयी दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल हुए थे। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 44 हो गई है।  संक्रमण के ताजा मामलों में से चार विशाखापत्तनम के हैं और यह सभी व्यक्ति 13 और 15 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे। संक्रमित व्यक्तियों में से एक मदीना से लौटा है और दो अन्य कर्नाटक में मक्का से लौटे एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। बुलेटिन में कहा गया था कि सोमवार रात से अब तक कुल 256 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 235 के नतीजे नकारात्मक आए। 

वहीं, देश में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 1357 लोग संक्रमित हुए हैं। देश की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार लोगों से घरों में रहने के लिए अनुरोध कर रही है।   

टॅग्स :कोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप