लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश चुनाव: YSRCP और TDP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, दो की मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2019 14:24 IST

 आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य में गुरुवार को पहली बार लोकसभा की 25 एवं विधानसभा की 175 सीटों पर चुनाव सुबह सात बजे शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेदेपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत की निंदा की है।वाईएसआर कांग्रेस ने दावा किया कि पुल्ला रेड्डी पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। इसी दौरान टीडीपी (TDP) और वाईएसआरसीपी  (YSRCP) के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें TDP नेता एस. भास्कर रेड्डी और वाईएसआरसीपी  कार्यकर्ता पुल्ला रेड्डी की मौत हो गई है।

टीडीपी ने आरोप लगाया है कि वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं ने एस. भास्कर रेड्डी की हत्या की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये घटना आंध्र प्रदेश में अनंतपुरमु की है। यहां वाईएसआरसीपी  और टीडीपी के कार्यकर्ताओं झड़प हो गई थी। खबर ये भी है कि वाईएसआरसीपी के एक नेता भी घायल हो गए हैं। 

तेदेपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत की निंदा की और वाईएसआर कांग्रेस पर चुनाव जीतने के लिए हिंसा में लिप्त करने का आरोप लगाया। नायडू के आरोपों पर पलटवार करते हुए वाईएसआर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्थानीय तेदेपा सांसद जे सी दिवाकर रेड्डी और उनके विधायक भाई जे सी प्रभाकर रेड्डी ने वीरापुरम में एक मतदान केन्द्र पर गड़बड़ी का प्रयास किया। वाईएसआर कांग्रेस ने दावा किया कि पुल्ला रेड्डी पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर टकराव की स्थिति को देखने को मिल रही है। एएनआई के मुताबिक, बंदरापल्ली के पुथालापट्टू में वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी कार्यकर्ताओं में भी झड़प हो गई थी। जिसके बाद मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्यकर्ता कैसे एक-दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में महिलाएं भी हाथापाई करते दिख रही हैं। आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य में गुरुवार को पहली बार लोकसभा की 25 एवं विधानसभा की 175 सीटों पर चुनाव सुबह सात बजे शुरू हो गया है। अधिकारी ने बताया कि कई स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया में कुछ देरी भी हुई थी।

टॅग्स :आंध्रप्रदेश लोकसभा चुनाव 2019आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावतेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतTDP MLA Video: TDP विधायक कोनेती आदिमुलम ने अपने आपत्तिजनक वीडियो को बताया फर्जी, पार्टी नेताओं पर ही लगाया साजिश का आरोप

भारतपवन कल्याण की पहली पत्नी रेनू देसाई ने तलाक के बारे में खुलासा किया, बताया क्यों टूटी शादी

भारतजानें कितनी है आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की संपत्ति, लक्जरी कारों के शौकीन हैं जन सेना पार्टी के प्रमुख

भारतमोदी 3.0 में स्पीकर पद पर सबकी निगाहें, एनडीए की इस पार्टी के खाते में जा सकता है यह पद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई