लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के जज नंबर-2 के खिलाफ आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन की CJI को चिट्ठी, सरकार गिराने की कोशिश सहित कई गंभीर आरोप

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2020 09:07 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एन.वी. रमन्ना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बारे में उन्होंने एक चिट्ठी भी चीफ जस्टिस एसए बोबडे को लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के जज एन.वी. रमन्ना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने लगाए कई गंभीर आरोपजगन मोहन का जस्टिस रमन्ना पर पूर्व सीएम चंद्रबाबू के साथ सांठगांठ का आरोप

एक बेहद अप्रत्याशित मामले के तहत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे को चिट्ठी लिखकर सुप्रीम कोर्ट में नंबर-2 जज एन.वी. रमन्ना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया है कि जस्टिस रमन्ना आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के कामकाज को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंन लिखा कि हाई कोर्ट के कुछ जजों के रोस्टर को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। साथ ही चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि हाई कोर्ट का इस्तेमाल राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के प्रयास में हो रहा है।

जगन मोहन रेड्डी की ओर से लिखे 8 पन्नों की चिट्ठी में जस्टिस रमन्ना के टीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से कथित 'निकटता' का जिक्र किया गया है। साथ ही एंटी-करप्शन ब्यूरो की अमरावती में एक 'भूमि के संदिग्ध लेनदेन' की जांच में जस्टिस रमन्ना की दो बेटियों और अन्य के कथित नाम का भी जिक्र किया गया है।

6 अक्टूबर को लिखी गई चिट्ठी

ये चिट्ठी 6 अक्टूबर को लिखी गई थी और मीडिया के सामने हैदराबाद में इसे शनिवार को रिलीज किया गया। इसे जगनमोहन के मुख्य सलाहकार अजेय कल्लम की ओर से जारी किया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने पत्र में जिक्र किया है कि 'कैसे टीडीपी से जुड़े महत्वपूर्ण कुछ मसले कुछ माननीय न्यायाधीशों को सौंपे गए हैं।'

पत्र में कहा गया है कि जब से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने मई 2019 में सत्ता हासिल की है और जून 2014 से मई 2019 तक एन चंद्रबाबू नायडू के शासन द्वारा किए गए सभी सौदों की जांच का आदेश दिया है, जस्टिस रमन्ना ने राज्य में न्याय प्रशासन को प्रभावित करना शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य के पूर्व महाधिवक्ता दम्मलापति श्रीनिवास पर भूमि सौदे की जांच को हाई कोर्ट द्वारा रोक दिया गया जबकि एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी।

मुख्यमंत्री ने अपनी चिट्ठी में ये भी लिखा है कि धोखाधड़ी और अपराध की जांच इस आधार पर रोक दी गई कि आरोपी की ओर से ट्राजैक्शन में शामिल पैसों को लौटा दिया गया है।

गौरतलब है कि 15 सितंबर को हाई कोर्ट ने मीडिया को अमरावती में भूमि खरीद के संबंध में पूर्व महाधिवक्ता के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर की विस्तृत रिपोर्टिंग से भी रोक दिया था।

दरअसल, देश में यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने किसी सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ चीफ जस्टिस से ऐसी शिकायत की है। जगनमोहन ने चीफ जस्टिस से ऐसे कदम उठाने की गुजारिश की है जिससे 'आंध्र प्रदेश में न्यायपालिका की तटस्थता' को बरकरार रखा जा सके।

टॅग्स :वाई एस जगमोहन रेड्डीसुप्रीम कोर्टशरद अरविंद बोबडे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?