लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:41 IST

Open in App

अमरावती, एक अप्रैल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी भारती ने बृहस्पतिवार को गुंटूर शहर में कोविड-19 रोधी कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक ली। राज्य में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने के नए चरण की शुरुआत हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चरण में अगले 90 दिनों में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जाएगी। राज्य ने इस चरण में एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

टीकाकरण अभियान के पहले चरण की शुरुआत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के साथ 16 जनवरी से हुई थी और अब तक 23.58 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है। राज्य में करीब चार लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि कोविड-19 के साथ ही जीना अपरिहार्य सा हो गया है इसलिए संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है।

उन्होंने बताया कि गांव और वॉर्ड के स्वयंसेवी तथा आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे ताकि 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाना सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम को यज्ञ की तरह किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?