लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: अमित शाह से मिले चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर हुई बात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2024 08:51 IST

आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने अमित शाह से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की तीनों नेताओं के बीच आंध्र के विधानसभा और साथ में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बात हुईबैठक में चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, अमित शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे

नई दिल्ली/अमरावती: भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव में गठबंधन बनाने की अटकलों के बीच तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने बीते गुरुवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार कयास लग रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा के भी चुनाव हो सकते हैं। 

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार चंद्रबाबू नायडू बीते गुरुवार को भाजपा शीर्ष नेतृत्व के बुलावे के बाद हैदराबाद से विशेष उड़ान से नई दिल्ली पहुंचे। उसके साथ अमित शाह के साथ हुई वार्ता में अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण भी शामिल हुए। बातचीत के मामले में एक टीडीपी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ''आंध्र के दोनों नेता एक साथ अमित शाह के आवास पर गए और वहां पर गठबंधन के लिए बातचीत शुरू की। इस बैठक में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। 

खबरों के मुताबित शाह और दोनों नेताओं की बैठक में कमोबेश यह तय हो गया है कि आंध्र में भाजपा टीडीपी-जनसेना गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। नायडू और पवन कल्याण ने अमित शाह से उन सीटों और निर्वाचन क्षेत्रों पर चर्चा की, जहां से भाजपा आंध्र प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहती है। इस मामले में एक या दो दिन में और अधिक स्पष्टता आ जाएगी। फिलहाल बातचीत जारी रखने के लिए टीडीपी और जनसेना दोनों प्रमुख शुक्रवार को भी दिल्ली में ही रहेंगे।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव एक साथ होते हैं। भाजपा के साथ चल रही बातचीत का विवरण साझा करते हुए टीडीपी नेता ने कहा कि भाजपा ने आंध्र में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए लोकसभा की पांच सीटें और विधानसभा की एक दर्जन सीटें मांगी हैं। टीडीपी नेता ने कहा, "नायडू को बीजेपी को पांच लोकसभा सीटें देने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को आठ से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं हैं।"

इसके साथ ही टीडीपी नेता ने कहा कि अगर भाजपा के साथ गठबंधन सफल होता है, तो तीनों दल एक साझा चुनाव घोषणापत्र जारी करेंगे, जो कि तिरुपति या अमरावती में एक सार्वजनिक बैठक में किए जाने की होगा।

टॅग्स :अमित शाहआंध्र प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024BJPविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं