लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Cabinet portfolios: पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, अनिता वंगलपुडी गृह मंत्री होंगी, सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने विभाग बांटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2024 17:32 IST

Andhra Pradesh Cabinet portfolios: अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रबाबू नायडू के साथ बुधवार को 24 मंत्रियों ने शपथ ली थी। आंध्र प्रदेशः अनिता वंगलपुडी गृह मंत्री होंगी।आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीट में से 21 पर जीत दर्ज की है।

Andhra Pradesh Cabinet portfolios: आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री नामित किया। अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग दिए गए हैं। नायडू के साथ बुधवार को 24 मंत्रियों ने शपथ ली थी। अनिता वंगलपुडी गृह मंत्री होंगी।

पी. नारायण को एक प्रमुख विभाग नगर प्रशासन आवंटित किया गया है, जो अमरावती राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए जिम्मेदार होगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम ब्लॉक स्थित अपने कक्ष में पदभार संभाला था। नायडू ने बुधवार को केसरपल्ले में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।

जनसेना प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण और नायडू के बेटे नारा लोकेश उन 24 मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें नायडू मंत्रिमंडल में जगह मिली है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई थी। आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं।

आंध्र प्रदेश में राजग में तेदेपा, भाजपा और जनसेना शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कुल 175 विधानसभा सीट में से राजग ने 164 सीट पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया। राजग ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीट में से 21 पर जीत दर्ज की है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024एन चन्द्रबाबू नायडूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील