लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Assembly Elections: नायडू से मिले पवन कल्याण और नंदमुरी बालकृष्ण, जनसेना और तेदेपा में गठजोड़, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

By भाषा | Published: September 14, 2023 3:42 PM

Andhra Pradesh Assembly Elections: आंध्र प्रदेश, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। पवन कल्याण ने बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देराजमहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार के बाद यह घोषणा की। कौशल विकास निगम घोटाले में अपनी कथित भूमिका के लिए राजमहेंद्रवरम जेल में बंद हैं।आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी को और बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Andhra Pradesh Assembly Elections: जनसेना पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी क्योंकि आंध्र प्रदेश, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने यहां बृहस्पतिवार को यह बात कही।

तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद राजमहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार के बाद उन्होंने यह घोषणा की। नायडू करोड़ों रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में अपनी कथित भूमिका के लिए राजमहेंद्रवरम जेल में बंद हैं।

दक्षिणी राज्य में कभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साझेदार रही जनसेना पार्टी के प्रमुख कल्याण ने कहा कि वह आगामी चुनाव में जनसेना और तेदेपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के कयासों के सवाल पर लंबे अरसे से टालमटोल कर रहे थे लेकिन नायडू की गिरफ्तारी के मद्देनजर उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा। उन्होंने कहा, ''आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी को और बर्दाश्त नहीं कर सकता।

आज मैंने यह फैसला कर लिया।'' नायडू के बेटे व पार्टी महासचिव नारा लोकेश और हिंदूपुर के विधायक व नायडू के संबंधी नंदमुरी बालकृष्ण के साथ पहुंचे कल्याण ने संवाददाताओं को बताया, '' जनसेना और तेदेपा अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी।''

पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कल्याण ने कहा कि वह सिर्फ गिरफ्तारी की निंदा और अपना रुख स्पष्ट करके नहीं जाएंगे। जेल में नायडू के साथ अपनी मुलाकात को उन्होंने आंध्र प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम करार दिया। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशविधानसभा चुनावएन चन्द्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLegislative Council Elections: 4 राज्य, 5 सीट और 12 जुलाई को मतदान, इन राज्यों में होंगे वोटिंग, ऐसे चेक करें

भारतपवन कल्याण की पहली पत्नी रेनू देसाई ने तलाक के बारे में खुलासा किया, बताया क्यों टूटी शादी

भारतसत्ता छिनते ही जगन रेड्डी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया, देखें वीडियो

भारतKuwait building blaze: जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये देने की घोषणा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ये किया ऐलान

भारतAndhra Pradesh Cabinet portfolios: पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, अनिता वंगलपुडी गृह मंत्री होंगी, सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने विभाग बांटे

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Bridge Collapse: पिछले दो साल में एक दर्जन पुल गिरे, यहां देखें लिस्ट, बिहार में बहार है...

भारतभारत के परमाणु हथियारों का निशाना अब चीन है, लंबी दूरी की मिसाइलें बनाने में जुटा, देश के पास 172 परमाणु हथियार मौजूद

भारतPM Kisan Samman Nidhi Scheme: 20000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी, 9.26 करोड़ लाभार्थी को फायदा, ऐसे करें चेक

भारतLok Sabha Speaker Polls: स्पीकर चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह के आवास पर एनडीए दलों की बैठक, उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

भारतवीडियो: बिहार में एक और पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गया, 12 करोड़ की थी लागत, वीडियो वायरल