भारत के परमाणु हथियारों का निशाना अब चीन है, लंबी दूरी की मिसाइलें बनाने में जुटा, देश के पास 172 परमाणु हथियार मौजूद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: June 18, 2024 05:46 PM2024-06-18T17:46:42+5:302024-06-18T17:52:34+5:30

रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2023 में अपने परमाणु शस्त्रागार में विस्तार किया। भारत और पाकिस्तान दोनों ने 2023 में नए प्रकार के परमाणु हथियारों का विकास जारी रखा। इसमें ये भी बताया गया है कि भारत का फोकस अब पाकिस्तान से हट कर चीन पर केंद्रित हो रहा है।

target of India's nuclear weapons is China Stockholm International Peace Research Institute report | भारत के परमाणु हथियारों का निशाना अब चीन है, लंबी दूरी की मिसाइलें बनाने में जुटा, देश के पास 172 परमाणु हथियार मौजूद

भारत ऐसे हथियार विकसित करने में लगा हुआ है जो पूरे चीन में लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम हो

Highlightsभारत ने अपने परमाणु हथियारों को चीन को ध्यान में रखकर विकसित करना शुरू कर दिया हैस्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की रिपोर्ट में खुलासाअमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं

नई दिल्ली: स्टॉकहोम स्थित थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) के अनुसार भारत ने अपने परमाणु हथियारों को चीन को ध्यान में रखकर विकसित करना शुरू कर दिया है। एसआईपीआरआई ने विश्व भर के देशों के पास मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या भी बताई है। इसमें सामने आया है कि भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। 

रिपोर्ट में इस साल जनवरी में भारत के पास मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या 172 बताई गई है जबकि पाकिस्तान के लिए यह संख्या 170 है। एक साल पहले, भारत के पास मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या 164 थी। दुनिया के बाकी देशों ने भी अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण जारी रखा है। 

रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2023 में अपने परमाणु शस्त्रागार में विस्तार किया। भारत और पाकिस्तान दोनों ने 2023 में नए प्रकार के परमाणु हथियारों का विकास जारी रखा। इसमें ये भी बताया गया है कि भारत का फोकस अब पाकिस्तान से हट कर चीन पर केंद्रित हो रहा है। भारत लंबी दूरी के हथियारों पर जोर दे रहा है। भारत ऐसे हथियार विकसित करने में लगा हुआ है जो पूरे चीन में लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम हो।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। इसके बाद रूस और चीन का नंबर आता है। उत्तर कोरिया के पास भी 50 परमाणु हथियार मौजूद बताए गए हैं।

बता दें कि भारतीय सैन्य रणनीतिकार चीन को अब पाकिस्तान से ज्यादा बड़ा खतरा मानते हैं। पिछले चार साल से चीन से लगती पूरी सीमा पर तनाव है। अपने क्षेत्र में चीन भारी सैन्य तैयारियां भी कर रहा है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) एलएसी के साथ विभिन्न  क्षेत्रों में अपनी सैन्य स्थिति मजबूत कर रही है और बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। इसमें पूर्वी लद्दाख में सेना के पीछे हटने के बाद बनाए गए बफर जोन भी शामिल हैं।  भारत से लगती सीमा पर चीन अपने सबसे उन्नत लड़ाकू विमान तैनात कर रहा है। चीन ने अपने प्रमुख लड़ाकू विमान जे-20 को सिंकियांग (झिंजियांग) और तिब्बत के हवाई क्षेत्रों में ले जाना शुरू कर दिया है। र भारत भी इससे निपटने की रणनीति पर काम कर रहा है। 

Web Title: target of India's nuclear weapons is China Stockholm International Peace Research Institute report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे