लाइव न्यूज़ :

आंध्र सरकार ने विस्फोट में मारे गए मजदूरों के परिजन के लिए सहायता राशि की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 9, 2021 13:42 IST

Open in App

अमरावती, नौ मई आंध्र प्रदेश सरकार ने कडापा जिले की चूना पत्थर खदान में आठ मई को हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले 10 मजदूरों के परिजन को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की रविवार को घोषणा की।

खनन एवं भूविज्ञान मंत्री पीआरसी रेड्डी ने एक बयान में बताया कि घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई है और कडापा जिले के संयुक्त कलेक्टर (राजस्व) इसके प्रमुख होंगे।

कडापा जिला कलेक्टर द्वारा दी गई शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से खनन मंत्री ने बताया कि विस्फोटक उतारते समय खनन संचालक ने लापरवाही बरती, जिससे विस्फोट हुआ।

उन्होंने कहा कि श्रम अधिनियम के तहत खनन संचालक से पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त मुआवज़ा दिलाया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को ममील्लापल्ली गांव के बाहर एक चूना पत्थर खदान में जिलेटिन की छड़ें उतारने के दौरान हुए विस्फोट में 10 मजदूरों की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, अब तक सिर्फ छह मृतकों की शिनाख्त हो सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर