लाइव न्यूज़ :

अंडमान के सांसद ने स्वराज द्वीप, शहीद द्वीप के लिए नौका सेवा में विस्तार की मांग की

By भाषा | Updated: September 29, 2021 10:44 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 29 सितंबर अंडमान-निकोबार द्वीप से सांसद कुलदीप राय शर्मा ने केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन से स्वराज द्वीप एवं शहीद द्वीप के लिए रोजाना कम से कम दो-दो नौका सेवा संचालित करने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस नेता शर्मा ने अंडमान-निकोबार के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में मंगलवार को कहा कि इस द्वीपसमूह के पर्यटन स्थलों के फिर से खुलने के बाद अब बड़ी संख्या में पर्यटक अंडमान पहुंच रहे हैं, लेकिन शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप में लोगों के आवागमन के लिए नौकाओं की संख्या कम होने के कारण उन्हें इन दोनों पर्यटन स्थलों पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

सांसद ने कहा कि इससे न केवल पर्यटकों को दिक्कत हो रही है, बल्कि स्वराज द्वीप एवं शहीद द्वीप में पर्यटन के कारोबार से जुड़े लोगों को भी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को कोविड-19 के कारण पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है और अब द्वीपसमूह में पर्यटकों के आने से उन्हें कमाई करने का एक मौका मिला है, लेकिन पर्यटकों को लाने-ले जाने वाली नौकाओं की अपर्याप्त संख्या के कारण उन्हें नुकसान हो रहा है।

शर्मा ने कहा कि शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप के निवासियों को उपचार, शिक्षा और अन्य दैनिक कार्यों के लिए पोर्ट ब्लेयर आना पड़ता है, लेकिन नौकाओं की अपर्याप्त संख्या के कारण उन्हें टिकट प्राप्त करने में भी मुश्किल हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए