लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के संबंध सरकारी अधिकारियों से पूछे थे सवाल, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 29, 2020 16:16 IST

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के 33 मामले सामने आए हैं. इनमें 15 कोविड-19 मरीजों का सफल इलाज करके घर भेजा जा चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार जुबैर अहमद को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई हैजुबैर अहमद ने ट्वीट किया था कि कोविड-19 के मरीजों से फोन पर बात करने पर परिवारों को घर में क्यों पृथक-वास में भेजा गया

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में एक जाने-माने पत्रकार को पुलिस की तार्किकता पर कथित तौर पर सवाल उठाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन परिवारों को भी घर में आइसोलेट कर दिया है, जिन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने परिवार के सदस्य से फोन पर बातचीत की थी।

जुबैर अहमद पर ‘अफवाह’ फैलाने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। अहमद ’लाइट ऑफ अंडमान’ के संपादक है। यह एक साप्ताहिक समाचार पत्र है जो अब ऑनलाइन प्रकाशित होता है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्हें दक्षिणी अंडमान जिले के बैंबूफ्लैट पुलिस थाने में 27 अप्रैल को ट्वीट के सबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्हें अबेरदीन पुलिस थाने में ले जाया गया जहां उन्हें रात में हवालात में रखा गया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को टैग करते हुए सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ क्या कोई मुझे यह स्पष्ट कर सकता है कि कोविड-19 के मरीजों से फोन पर बात करने पर परिवारों को घर में क्यों पृथक-वास में भेजा गया।’’

वहीं, एक अन्य ट्वीट में इससे पहले उन्होंने कहा था, ‘‘ कोविड-19 की वजह से पृथक किए गए लोगों से अपील है कि वह अपने परिचित से फोन पर बात न करें। फोन कॉल के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें पृथक किया जा रहा है।’’ मंगलवार को अहमद को अदालत में पेश किया गया, जहां दोपहर में उन्हें जमानत मिल गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील