लाइव न्यूज़ :

Video: 'निकोबार से कोई वोट नहीं मिला, अब आएंगे बुरे दिन', भाजपा सांसद बिष्णु पद रे का विवादित बयान, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2024 14:30 IST

भाजपा सांसद बिष्णु पद रे का वीडियो लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद 5 जून का है जो हाल ही में सामने आया। इस वीडियो में बिष्णु पद रे केंद्र शासित प्रदेश में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद बिष्णु पद रे एक बयान के कारण विवाद मेंनिकोबार द्वीप समूह के मतदाताओं को उन्हें वोट न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते दिख रहे हैंवीडियो लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद 5 जून का है जो हाल ही में सामने आया

नई दिल्ली: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद बिष्णु पद रे एक बयान के कारण विवाद में आ गए हैं। बिष्णु पद रे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह निकोबार द्वीप समूह के मतदाताओं को उन्हें वोट न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते दिख रहे हैं। हाल ही में बिहार के जद-यू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था।

भाजपा सांसद बिष्णु पद रे का वीडियो लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद 5 जून का है जो हाल ही में सामने आया। इस वीडियो में बिष्णु पद रे केंद्र शासित प्रदेश में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे हैं। वह कहते हैं, ''हम लोगों का काम करवाएंगे। लेकिन जिन लोगों ने हमें वोट नहीं दिया, उन्हें सोचना चाहिए। निकोबार द्वीप समूह ने मुझे कोई वोट नहीं दिया। निकोबार, सोचो अब तुम्हारे साथ क्या होने वाला है। निकोबार के नाम पर आप पैसे लेंगे, शराब पियेंगे, लेकिन वोट नहीं देंगे। सतर्क रहें, सतर्क रहें, सतर्क रहें। अब, आपके दिन बुरे हैं। आप अब अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को मूर्ख नहीं बनायेंगे। आपके दिन अब अच्छे नहीं रहेंगे।''

इससे पहले बिहार में सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर यादवों और मुसलमानों से वोट नहीं मिलने के कारण नाराज नजर आए थे। उन्होंने कहा कि वे पिछले 22 सालो से राजनीति में सक्रिय है और इस दौरान यादव और मुसलमान लोगों का उन्होंने सबसे ज्यादा काम किया। लेकिन अब वे यादव और मुसलमान का काम नहीं करेंगे। कोई अगर इस जाति का है और उनके यहां काम करवाने आता है तो आए जरूर, लेकिन चाय नाश्ता करें और वापस जाएं, मैं उनका काम नहीं करूंगा। 

इस बयान के लिए उनकी काफी किरकिरी भी हुई। बाद में उन्हें सफाई भी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि  सीतामढ़ी क्षेत्र के लोगों को उनकी धर्मनिरपेक्षता के बारे में मालूम है। हमेशा जातिवाद से उठकर काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी पार्टी के नेताओं से धर्मनिरपेक्षता का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि सीतामढ़ी क्षेत्र के सारे लोग फिर वो किसी भी समाज और धर्म के हो, जिन्होने बीते 20-25 साल से मेरा काम देखा है।

टॅग्स :अंडमान निकोबार द्वीप समूहBJPलोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?