लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में रखी ममी भी खतरे में

By भाषा | Updated: August 19, 2020 19:28 IST

उल्लेखनीय है कि जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में रखी यह ममी तूतू नाम की एक महिला की है ।

Open in App
ठळक मुद्दे यह ममी 332 ईस्वी पूर्व टोलेमाइक युग की है।इस ममी को 1887 में जयपुर लाया गया।

जयपुर शहर में हुई भारी बारिश से यहां अल्बर्ट हॉल में रखी एक प्राचीन ममी के भी खराब होने की आशंका पैदा हो गयी है। अधिकारियों ने इस ममी को संग्रहालय में ही एक अधिक सुरक्षित जगह पर रखवाया है। पुरातत्व व संग्रहालय विभाग के निदेशक प्रकाश चंद शर्मा ने बताया,‘‘ममी सही सलामत है और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

शुक्रवार को भारी बारिश के बाद संग्रहालय के तहखाने में तीन चार फुट पानी भर गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने कांच को तोड़कर ममी को वहां से निकाल लिया।’’ उल्लेखनीय है कि जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में रखी यह ममी तूतू नाम की एक महिला की है । यह ममी 332 ईस्वी पूर्व टोलेमाइक युग की है। इस ममी को 1887 में जयपुर लाया गया।

साल 2011 में मिस्र से आए विशेषज्ञों के एक दल ने इसकी जांच की थी और इसे सही सलामत पाया था। यह ममी जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जिसे संग्रहालय के नीचले यानी बेसमेंट वाले तल में रखा गया है। पिछले शुक्रवार को शहर में हुई भारी बारिश से बेसमेंट के भंडार में रखी तथा वहां लगाई गई कुछ ऐतिहासिक चीजों को नुकसान हुआ।

शर्मा ने कहा कि विशेषकर पैंटिंग व अन्य चीजों को हुए नुकसान का आकलन उनके सूखने के बाद ही किया जा सकेगा। इसमें कुछ महीने लग सकते हैं। राज्य के कला व संस्कृति मंत्री बी डी कल्ला ने कल संग्रहालय का निरीक्षण किया था और अधिकारियों से कहा था कि संग्रहालय के भंडार गृह में रखी गयी चीजों को शहर में अन्यत्र प्रदर्शित करने की संभावनाएं तलाशी जाएं। अधिकारियों के अनुसार ऐतिहासिक महत्व की अनेक चीजें संग्रहालय के बेसमेंट में रखी गयी हैं जिन्हें शहर के किसी अन्य स्मारक में गैलरी के रूप में प्रदर्शित किया जा सकता है। इसके लिए जगह चिन्हित की जाएगी। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत