लाइव न्यूज़ :

राजकीय सम्मान के साथ कल होगा अनंत कुमार का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी बुला सकते हैं कैबिनेट की विशेष बैठक

By भाषा | Updated: November 12, 2018 12:32 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने कहा है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 12 नवंबर: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के सम्मान में देशभर में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। केंद्र सरकार केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी करेगी। कुमार का सोमवार तड़के बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, “केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद यह तय किया गया है कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।” 

मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने कहा है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव एन रवि कुमार ने एक बयान में कहा कि कुमार के पार्थिव शरीर को आज दिन भर बसवानागुड़ी स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय, जगन्नाथ भवन ले जाया जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। बयान में कहा गया कि बाद में कुमार के पार्थिव शरीर को नेशनल कॉलेज ग्राउंड ले जाया जाएगा जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। कुमार का अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे चामराजापेट श्मशान घाट पर किया जाएगा।

विशेष बैठक बुला सकते हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक बुला सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के निधन पर शोक प्रकट करने और उनके योगदान की प्रशंसा करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। 

स्थापित परंपरा के अनुसार, मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं की याद में कैबिनेट प्रस्ताव पारित करता है। केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे और अनिल माधव दवे के निधन पर भी इसी तरह के प्रस्ताव पारित किए गए थे।

टॅग्स :अनंत कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप