लाइव न्यूज़ :

Anant Singh Releases from Jail: आईपीएस लिपि सिंह दोषी हैं और सजा मिले, बेउर जेल से बाहर निकले मोकामा के पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत सिंह

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2024 15:59 IST

Anant Singh Bihar News: जेल से बाहर निकलने पर समर्थकों से घिरे अनंत सिंह से मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे मामले में आईपीएस लिपि सिंह दोषी हैं और लिपि सिंह को सजा होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देक्या गलत हुआ था अब कोर्ट ने भी साबित कर दिया।मेरे खिलाफ जिसने काम किया था, उसको मालूम चल गया होगा।दिल्ली सरकार और बिहार सरकार दोनों से सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

Anant Singh Bihar News: मोकामा के पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत सिंह शुक्रवार की सुबह 5 बजे पटना के बेउर जेल से बाहर निकले। इस दौरान समर्थकों ने अनंत सिंह का भव्य स्वागत किया। जेल के बाहर सुबह से ही समर्थकों की लाइन लगी रही। बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। जेल से बाहर निकलने पर समर्थकों से घिरे अनंत सिंह से मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे मामले में आईपीएस लिपि सिंह दोषी हैं और लिपि सिंह को सजा होनी चाहिए।

मेरे साथ क्या सही हुआ था और क्या गलत हुआ था अब कोर्ट ने भी साबित कर दिया। मेरे खिलाफ जिसने काम किया था, उसको मालूम चल गया होगा। अनंत सिंह ने कहा कि मुझे कोर्ट और भगवान पर भरोसा था, आज दोनों से न्याय मिला है। हम दिल्ली सरकार और बिहार सरकार दोनों से सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

अनंत सिंह ने कहा कि समर्थकों का कितना भीड़ है, वह आप लोगों को दिख रहा है मुझे इसे बताने की जरूरत नहीं है। जनता का प्यार हमेशा हमारे साथ है और हमेशा हमारे साथ रहेगा। जनता ही सब कुछ है मेरे लिए। अब हम जनता के बीच आ गए हैं तो इसके साथ ही रहेंगे। इसके अलावा हमको कहीं मन नहीं लगता है।

अनंत सिंह से जब सवाल किया गया कि आप वापस से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर कहा कि मेरे पिता की कोई पार्टी नहीं, इसलिए तय नहीं किया है कि आगे कौन सा राजनीतिक कदम उठाऊंगा। फिलहाल भगवान और जनता की शरण में हूं। अब जो मर्जी होगा वह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता जो कहेगी वह करूंगा। बता दें कि बाढ की तत्कालीनी एएसपी लिपि सिंह ने मोकामा में अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल, 22 जिंदा कारतूस और 2 देसी बम बरामद की थीं। अनंत सिंह पर (यूएपीए) अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अनंत सिंह पर यूएपीए लगने के बाद उनके पटना आवास से भी आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए थे। यहीं से बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी हुई थी और सचिवालय थाना में कांड दर्ज किया गया था। लिपि सिंह यहीं नहीं रूकी उन्होंने अनंत सिंह के करीबी लल्‍लू मुखिया को पकड़ने के लिए दबिश बनाई और उसकी संपत्ति भी कुर्क करा दी। उस समय भी लिपि सिंह खूब ने खूब सुर्खियों में रहीं हर तरफ उनके कार्रवाई की वाहवाही हो रही थी।

टॅग्स :अनंत सिंहबिहारपटनाPatna High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे