लाइव न्यूज़ :

Anant Singh News: अभी जेल में रहेंगे पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह?, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2025 14:06 IST

Anant Singh News: अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच मोकामा में हुए गोलीबारी कांड के बाद अनंत सिंह ने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमोनू ने फायरिंग की, जो पूर्व विधायक के समर्थक उदय यादव को गोली लगी थी।पूर्व विधायक पर 307 और आर्म्स एक्ट का मामला ही नहीं बन रहा है। खारिज होने के बाद अनंत समर्थको में मायूसी देखने को मिल रही है।

पटनाः बिहार में मोकामा के पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत सिंह को अभी जेल में ही रहना होगा। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी है। बता दें कि कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई के बाद फैसला रिजर्व रखा गया था। जमानत याचिका अब ऊपरी अदालत में दाखिल की जाएगी। अनंत सिंह के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को किसी ने गोली चलाते नहीं देखा। जनप्रतिनिधि होने के नाते पंचायती के लिए अपने आदमी को सोनू-मोनू को बुलाने के लिए भेजा था। उन्होंने कहा कि मोनू ने फायरिंग की, जो पूर्व विधायक के समर्थक उदय यादव को गोली लगी थी।

ऐसे में पूर्व विधायक पर 307 और आर्म्स एक्ट का मामला ही नहीं बन रहा है। इसलिए उन्हें बेल दी जाए। इधर, जमानत याचिका खारिज होने के बाद अनंत समर्थको में मायूसी देखने को मिल रही है। दरअसल, अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच मोकामा में हुए गोलीबारी कांड के बाद अनंत सिंह ने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया था।

अनंत सिंह बीते 24 जनवरी से बेऊर जेल में बंद हैं। वहीं इसी मामले में सोनू भी फिलहाल जेल में बंद है। बताया जाता है कि पुलिस सोनू के भाई मोनू की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को बाढ़ अनुमंडल के पचमहला थाना के नौरंगा में गोलीबारी हुई थी।

मोकामा के हेमजा गाँव में एक घर का ताला खुलवाने गए पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। तब बताया गया था कि करीब 60-70 राउंड फायरिंग की गई थी। इसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनका एक समर्थक गोली लगने से घायल हो गया था।

टॅग्स :अनंत सिंहबिहारPoliceकोर्टपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत