लाइव न्यूज़ :

रिहाई के बाद आनंद मोहन सिंह पहली बार जनता को किया संबोधित, कहा- मैं दोषी हूं तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 12, 2023 10:19 IST

गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन सिंह ने गुरुवार को संविधान में अपनी आस्था व्यक्त की और कहा कि अगर सरकार उन्हें दोषी मानती है तो वह फांसी या गोली मारने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद मोहन ने दावा किया कि उन्होंने बिना किसी शिकायत के 15 साल से अधिक की जेल की सजा काट ली।उमा कृष्णय्या ने सिंह को रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी।शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

नई दिल्ली: गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन सिंह ने गुरुवार को संविधान में अपनी आस्था व्यक्त की और कहा कि अगर सरकार उन्हें दोषी मानती है तो वह फांसी या गोली मारने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिंह ने बिहार सरकार द्वारा 27 अप्रैल को सहरसा जेल से रिहा किए जाने के बाद पहली बार जनता को संबोधित किया।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने दावा किया कि उन्होंने बिना किसी शिकायत के 15 साल से अधिक की जेल की सजा काट ली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारे गए आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की विधवा उमा कृष्णैया राजनीतिक चालबाज़ियों का शिकार हो रही हैं। गौरतलब है कि उमा कृष्णय्या ने सिंह को रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

आनंद मोहन ने कहा, "यह देश किसी की जागीर नहीं है। सबने इसे लहू से सींचा है। मैं कानून और संविधान में विश्वास करता हूं और बिना किसी शिकायत के 15 साल से ज्यादा जेल की सजा काट चुका हूं...अगर सरकार को लगता है कि मैं दोषी हूं तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं।" उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी लवली सिंह ने आईएएस अधिकारी की हत्या की सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा, "जब मेरी पत्नी सांसद थीं, तो उनसे जी कृष्णैया मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी। उसने कहा था कि अगर उसका पति दोषी है तो उसे फांसी पर लटका दो।" 

उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ अपने करीबी संबंधों का भी हवाला दिया और आलोचना के खिलाफ खुद का बचाव किया और अपने आलोचकों से इन नेताओं से संपर्क करने और उनके स्वभाव के बारे में पूछने का आग्रह किया। 

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार और पूर्व सांसद को नोटिस जारी कर आनंद मोहन की जेल से समय से पहले रिहाई को चुनौती देने वाली उमा कृष्णैया की याचिका पर जवाब मांगा है।

जस्टिस सूर्यकांत और जेके माहेश्वरी की एक एससी बेंच ने बिहार सरकार से बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई से जुड़े सभी रिकॉर्ड मांगे हैं। अदालत ने एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी द्वारा दायर हस्तक्षेप आवेदन को भी अनुमति दी लेकिन शीर्ष अदालत को सहायता प्रदान करने की सीमा तक। शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम