लाइव न्यूज़ :

अनाज मंडी इलाके में भीषण आग: दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश, सात दिनों में मांगी रिपोर्ट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 8, 2019 12:03 IST

Delhi Fire: दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आग लगने की घटना के मामले में दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश देते हुए 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी है

Open in App
ठळक मुद्देअनाज मंडी इलाके में लगी आग की घटना पर दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेशइस भीषण आग की घटना पर दिल्ली सरकार ने सात दिनों में मांगी रिपोर्ट

दिल्ली सरकार ने अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह लगी भीषण आग के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार तड़के लगी इस भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने इस भीषण आग की घटना की जांच का आदेश देते हुए सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

अनाज मंडी इलाके में लगी आग से 43 लोगों की मौत 

रविवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के अनाज मंडी इलाके स्थित एक पांच मंजिला इमारत में चल रही एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यहां देखें :-  दिल्ली की अनाज मंडी में लगी भानायक आग, देखें तस्वीरें

इस घटना में मारे गए ज्यादातर लोग मजदूर थे, जो घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबित ये फैक्ट्री रिहायशी इलाके में अवैध ढंग से चलाई जा रही थी। इस घटना में मारे गए ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने इस घटना पर कहा, 'आग बड़े पैमाने पर लगी थी और हमने 50 दमकलों को घटनास्थल पर भेजा था। सुबह 9.30 बजे तक हमने 56 लोगों को अस्पताल भेजा था। ये सभी धुएं की वजह से बेहोश थे। हम लोग अंदर गए और हमने प्रभावितों को बाहर निकाला। वे बड़ी संख्या में थे और फर्श पर सो रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी ये कह पाना मुश्किल है कि अंदर कुल कितने लोग थे।' 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?