लाइव न्यूज़ :

बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा दिलचस्प नजारा, नीतीश कुमार ने की मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठने की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2026 16:02 IST

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ पल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर बढ़ गए, जिसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं में हल्की हलचल मच गई।

Open in App

पटना: बिहार में सम्राट मंत्रिमंडल का गुरुवार को हुए विस्तार के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो बन गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ पल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर बढ़ गए, जिसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं में हल्की हलचल मच गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने नेताओं और मंत्रियों का अभिवादन किया। इसके बाद वे मंच के दूसरे हिस्से में गए और जिन नेताओं को शपथ लेनी थी उनसे मुलाकात की। जब नीतीश कुमार वापस लौट रहे थे, तभी उनकी नजर मंच पर लगी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की कुर्सियों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी की तरफ बढ़ने लगे। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तुरंत उनके पास पहुंचे और इशारों में उन्हें आगे चलने का अनुरोध किया। 

विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया कि उनकी सीट दूसरी तरफ निर्धारित है। कुछ पल के लिए नीतीश कुमार असहज नजर आए, लेकिन बाद में वह अपनी तय सीट पर जाकर बैठ गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर मौजूद कई नेताओं की नजरें नीतीश कुमार की ओर टिक गईं और माहौल में हल्की बेचैनी महसूस की गई। 

इधर, सियासी गलियारों में इस दृश्य को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे सामान्य भ्रम बता रहे हैं, तो कुछ इसे बदलते राजनीतिक दौर और सत्ता परिवर्तन के प्रतीकात्मक संकेत के तौर पर देख रहे हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे। 

ऐसे में मंच पर घटी यह छोटी-सी घटना पूरे आयोजन का सबसे चर्चित पल बन गई। कुल मिलाकर, यह पूरा शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक रूप से जितना महत्वपूर्ण था, उतना ही यह अपने दिलचस्प और अनौपचारिक पलों के कारण भी सुर्खियों में रहा। नीतीश कुमार, पीएम मोदी और अन्य नेताओं के बीच हुए ये दृश्य आने वाले दिनों में भी चर्चा में बने रहने की संभावना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नवादा जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ 5 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के परिवार से मांगे 10 हजार रुपये

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार भाजपा के कद्दावर नेता मंगल पांडेय को नहीं मिली तवज्जो, सियासी गलियारे में बना चर्चा का विषय

भारतWho is Nishant Kumar?: सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं निशांत कुमार, कभी नीतीश कुमार ने स्कूल से कटवा दिया था नाम, स्कूल के शिक्षक ने छड़ी से उनकी बुरी तरह से कर दी थी पिटाई

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतBihar Cabinet Expansion: पटना पहुंचें पीएम मोदी, शपथ ग्रहण से पहले भव्य रोड शो, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में राष्ट्रपति शासन जैसा माहौल बनाया जा रहा, 100 दिन में सुधारेंगे कानून-व्यवस्था, देबाशीष धर का बड़ा दावा

भारत'उन्हें इसलिए मारा गया क्योंकि मैंने ममता को हराया...': पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी बोले

भारतVIDEO: केरल में कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप ने ऑन कैमरा MLA बिंदु कृष्णा को गले लगाने की कोशिश की; उन्होंने धक्का देकर दूर हटाया

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

भारत'संख्या साबित करें, फिर शपथ लें': गतिरोध के बीच TVK के विजय को तमिलनाडु के राज्यपाल का स्पष्ट संदेश