लाइव न्यूज़ :

पलामू बाघ रिजर्व में एक हाथी मृत मिला

By भाषा | Updated: July 22, 2021 08:17 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 22 जुलाई झारखंड के ‘पलामू टाइगर रिजर्व’ में तीन वर्ष का एक हाथी मृत मिला है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिया गया है।

‘पलामू टाइगर रिजर्व’ के उपनिदेशक कुमार आशीष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग तीन वर्ष के एक हाथी की मौत की जानकारी मिली थी, जिसकी पुष्टि करने के लिए ‘ट्रेकर’ (वन्यजीवों पर नजर रखने वाले) सुरेश सिंह को गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के भजना जंगल भेजा गया था। उन्होंने हाथी की मौत की पुष्टि बुधवार को की।

उन्होंने बताया कि मृत हाथी रिजर्व क्षेत्र का था, जो अपने झुण्ड से अलग हो गया था। इस हाथी के दो-दो इंच के दांत थे,जिसे निकाल कर सुरक्षित रख लिया गया है। हाथी के पेट में चोट के निशान भी थे। इस हाथी को दो दिन पहले लातेहार जिलान्तर्गत कुटकू जलाशय के पास हाथियों के एक झुण्ड में देखा गया था।

उपनिदेशक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके मिलने बाद ही हाथी की मौत के उचित कारण का पता चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए