लाइव न्यूज़ :

500 रुपये का चालान काटे जाने से नाराज लाइनमैन ने थाने की बिजली काट दी, कई घण्टे अन्धेरा छाया रहा

By भाषा | Updated: August 1, 2019 19:16 IST

रास्ते में थाना लाइनपार चौकी प्रभारी ने हेलमेट न पहनने के कारण उसका 500 रुपये का चालान काट दिया। यह बात लाइनमैन ने अपने अधिकारियों को बताई। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे लाइनमैन ने थाने की बिजली 6.66 लाख रुपये बकाया होने के कारण काट दी।

Open in App
ठळक मुद्देएसडीओ (विद्युत) रणवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि थाने पर कथित रूप से लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है।दोनों विभागों के अधिकारियों में वार्ता हुई और रात को थाने की बिजली चालू हो सकी।

बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा 500 रुपये का चालान काटे जाने से नाराज विद्युत लाइनमैन ने थाने की बिजली काट दी जिससे कई घण्टे थाने में अन्धेरा छाया रहा।

एसडीओ (विद्युत) रणवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि थाने पर कथित रूप से लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। हालांकि, अधिकारियों से बातचीत होने के बाद बिजली चालू की गयी। सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम लाइनमैन श्रीनिवास दोपहिया वाहन से जा रहा था।

रास्ते में थाना लाइनपार चौकी प्रभारी ने हेलमेट न पहनने के कारण उसका 500 रुपये का चालान काट दिया। यह बात लाइनमैन ने अपने अधिकारियों को बताई। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे लाइनमैन ने थाने की बिजली 6.66 लाख रुपये बकाया होने के कारण काट दी।

लाइनमैन का कहना है कि उसने बिजली एसडीओ के आदेश से काटी। इस मामले की खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी, जिसके बाद दोनों विभागों के अधिकारियों में वार्ता हुई और रात को थाने की बिजली चालू हो सकी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगराफ़िरोज़ाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप