लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका के परीक्षण के लिए एएमयू के कुलपति ने कराया पंजीकरण

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:44 IST

Open in App

लखनऊ, 10 नवंबर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने मंगलवार को कोविड-19 टीका के परीक्षण के लिए अपना नाम पंजीकृत कराया है।

एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोवैक्‍सीन के क्‍लीनिकल ट्रायल के लिए आज लोगों को बुलाया गया।

एएमयू के प्रवक्‍ता ने बताया कि दूसरों को प्रेरित करने के लिए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने स्‍वेच्‍छा से अपना नाम आगे रखा।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षणों के प्रबंधन के लिए चिकित्‍सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्‍ताओं की एक समिति पहले ही गठित की जा चुकी है। परीक्षण के लिए आवश्‍यक कर्मचारियों की भर्ती की गई है।

इसका मकसद यह जांच करना है कि कोवैक्‍सीन कितना प्रभावी और सुरक्षित है। इसमें भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च के साथ संयुक्‍त रूप से शोध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए