लाइव न्यूज़ :

अमरोहाः शबनम से शिवानी?, 3 बच्चों की मां ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद मंदिर में 12वीं कक्षा के छात्र से किया तीसरी शादी, शुक्रवार को पति तौफीक से लिया था तलाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 18:40 IST

अमरोहाः हाल के महीनों में यहां के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र शिवा के साथ उसका संबंध बना और उसने 18 साल के लड़के से शादी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देशिवानी ने पहली शादी मेरठ में एक व्यक्ति से की थी, लेकिन तलाक हो गया।सैदनवली निवासी तौफीक से शादी की जो 2011 में एक सड़क दुर्घटना में अपंग हो गया।पुलिस के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को शबनम ने तौफीक से तलाक ले लिया।

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बच्चों की मां ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद बुधवार को एक मंदिर में 12वीं कक्षा के छात्र के साथ विवाह कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हसनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत के मुताबिक, पूर्व में शबनम नाम से जाने जानी वाली 30 वर्षीय महिला अब शिवानी बन गई है तथा उसके माता पिता जीवित नहीं हैं और पहले उसकी दो बार शादी हो चुकी है तथा यह उसकी तीसरी शादी है। उन्होंने कहा कि शिवानी ने पहली शादी मेरठ में एक व्यक्ति से की थी, लेकिन उसका तलाक हो गया।

 

इसके बाद उसने सैदनवली निवासी तौफीक से शादी की जो 2011 में एक सड़क दुर्घटना में अपंग हो गया। पंत ने कहा कि हाल के महीनों में यहां के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र शिवा के साथ उसका संबंध बना और उसने 18 साल के लड़के से शादी कर ली। पुलिस के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को शबनम ने तौफीक से तलाक ले लिया।

और हिंदू धर्म अपना लिया जिसके बाद उसने अपना नाम शिवानी रख लिया और एक मंदिर में शिवा से विवाह कर लिया। शिवा के पिता दाताराम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अपने बेटे के निर्णय का समर्थन किया और परिवार खुश है। उन्होंने कहा,“हम यही उम्मीद करते हैं कि दोनों शांति से जीवन बिताएं।” 

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशमुस्लिम लॉ बोर्डहिन्दू धर्मHindu Religion
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'