लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन हादसा: दर्जनभर से ज्यादा ट्रेन हुईं कैंसिल, कई के रूट डाइवर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2018 11:03 IST

Amritsar train accident: पंजाब में अमृतसर के पास शुक्रवार शाम बड़ा रेल हादसा हुआ। रेल पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रही भीड़ को तेज रफ्तार ट्रेन रौंदती हुई निकल गई।

Open in App

पंजाब में अमृतसर के पास शुक्रवार शाम बड़ा रेल हादसा हुआ। रेल पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रही भीड़ को तेज रफ्तार ट्रेन रौंदती हुई निकल गई।  इस हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घाय़ल होने की बात कही जा रही है। वहीं, अब इस घटना के बाद रेलवे ने करीब कई ट्रेनों को कैसिल कर दी हैं।

इतना ही नहीं कई ट्रेनों के रूट को भी डाइवर्ट किया गया है। खबर के अनुसार हादसे के बाद 14681 नई दिल्ली से जालंधर, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली, 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 12053 हरिद्वार-अमृतसर, 74675 अमृतसर-पठानकोट सिटी पैसेंजर और 74572 पठानकोट-अमृतसर सिटी पैसेंजर, 74642 अमृतसर-जालंधर सिटी पैसेंजर , 74644 अमृतसर-जालंधर सिटी पैसेंजर को कैंसिल किया गया है। पंजाब से रिलेटिड लगभग सभी ट्रेनों को बदला गया है।

वहीं जिन ट्रेनों का रास्ता बदला गया है उनमें 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14632 अमृतसर-देहरादून, 12904 अमृतसर-गोल्डेन टेंपल मेल, 12715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस, 12483 कोचुवेली-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल है।

हादसे के बाद जिन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया उनमें 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (जालंधर सिटी में), 54616 पठानकोट -अमृतसर पैसेंजर ( वर्का में ), 12903 बांद्रा टर्मिन्स-अमृतसर गोल्डेन टेंपल मेल (लुधियाना में ), 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (लुधियाना में), 15211 दरभंगा अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस (अंबाला में), 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस (मानावाला में), 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (लुधियाना में), 14673 जयनगर-अमृतसर (लाढोवल में) , 12241 चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ( करतारपुर में), 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस (फगवाड़ा में) शामिल है।

 इसके साथ ही कई गाड़ियां शॉर्ट ओरिजिनेट की गई हैं जिसमें 12014 अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (जालंधर सिंटी से), अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (अंबाला से) और 12904 अमृतसर-बांद्रा टर्मिन्स गोल्डेन टेंपल मेल (अंबाला से), 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट (जालंधर सिटी से) , 15210 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस (अंबाला से) शामिल है।

घटना पर रेलवे का बयान

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं दी गई थी और हमारी तरफ से कार्यक्रम के लिये कोई मंजूरी नहीं दी गई थी। यह अतिक्रमण का स्पष्ट मामला है और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आधी रात को ही एयरफोर्स के विशेष विमान से घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ रेलवे के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि ट्रेन हॉर्न दिया था। लेकिन चूंकि वहां रावण दहन किया जा रहा था और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। इसलिए लोगों को ट्रेन के हॉर्न की आवाज नहीं सुनाई दी।

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसाअमरिंदर सिंहभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?