लाइव न्यूज़ :

अमृतसर को लाहौर जैसी मिलेगी फूड स्ट्रीट की सौगात, CM अमरिन्दर ने की घोषणा

By IANS | Updated: February 11, 2018 00:04 IST

अमरिंदर सिंह ने पर्यटन और संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को इस परियोजना पर काम करने की ताकीद करते हुए कहा कि अमृतसर गुरु की नगरी है और प्रमुख पर्यटन स्थल है।

Open in App

अमृतसर को जल्द ही लाहौर जैसी फूड स्ट्रीट की सौगात मिलेगी, जहां दुनिया भर के पर्यटकों को स्थानीय भोजन के अद्वितीय और खुशबूदार जायकों का आनंद मिलेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने यहां से 250 किलोमीटर दूर अमृतसर में आयोजित फूड फेस्टिवल में यह घोषणा की। 

उन्होंने पर्यटन और संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को इस परियोजना पर काम करने की ताकीद करते हुए कहा कि अमृतसर गुरु की नगरी है और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पंजाबी खानों का फूड स्ट्रीट आगंतुकों के लिए प्रमुख आर्कषण होगा।

सिद्धू ने इस पर प्राथमिकता से काम शुरू करने का वादा किया और कहा कि अगले छह महीनों में यह टाउन हॉल में शुरू हो जाएगा।

अमृतसर अपनी समृद्ध परंपरा और भोजन की विविधता के लिए जाना जाता है। स्थानीय निवासी यहां के भोजन को पसंद करने और आसानी से पचाने के लिए प्रसिद्ध हैं। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अभिनेत्री-निर्माता दीपा शाही को सभी तरह की सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया, जो यहां के ऐतिहासिक गोविंदगढ़ किले को विकसित करने का काम कर रही हैं। शाही सेना परिवार से हैं। गोविंदगढ़ किले को एक साल पहले लोगों के लिए खोला गया था। 

टॅग्स :अमरिंदर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील