लाइव न्यूज़ :

बागी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद सांसद नवनीत राणा ने अमित शाह से सुरक्षा की लगाई गुहार, कहा- उद्धव की गुंडागर्दी खत्म हो. राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

By अनिल शर्मा | Updated: June 25, 2022 14:41 IST

निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा, मैं अमित शाह से उन विधायक के परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करती हूं जो उद्धव ठाकरे को छोड़कर बालासाहेब की विचारधारा से जुड़े रहकर अपने निर्णय ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की हैराणा ने ये मांग शिवसेना के बागी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ के संबंध की

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के बागी नेताओं की वजह से महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एमवीए सरकार के संकट में आ चुकी है। इस बीच कथिथ रूप से शिवसैनिकों द्वारा बागी विधायक तनाजी सावंत के दफ्तर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। तनाजी के कार्यालय पर हमले के बाद अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

नवनीत राणा ने शिवसेना के बागी विधायकों की सुरक्षा की मांग करते हुए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। निर्दलीय सांसद ने कहा, मैं अमित शाह से उन विधायक के परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करती हूं जो उद्धव ठाकरे को छोड़कर बालासाहेब की विचारधारा से जुड़े रहकर अपने निर्णय ले रहे हैं।

नवनीत ने  उद्धव ठाकरे की गुंडागर्दी को खत्म करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा, मैं राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध करती हूं। सांसद ने कहा, "आप बताइये कि ये विधायक आखिर क्यों उनसे अलग हुए?" 

एबीपी न्यूज के मुताबिक, तनाजी सावंत के कार्यालय पर तोड़फोड़ का सीधा आरोप शिवसैनिकों पर लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। तोड़फोड़ कर रहे लोगों के हाथ में शिवसेना का झंडा भी दिखाई दिया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस दौरान वहां "उद्धव ठाकरे हम तुम्हारे साथ हैं" के नारे भी लगे है।

उधर, शिवसेना के बड़े नेता चंद्रकांत जाधव ने तनाजी सावंत के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ को जायज ठहराते हुए कहा कि ये केवल एक्शन का रिएक्शन है। उन्होंने कहा, शिवसेना की भाषा में सभी विधायकों को जवाब दिया जायेगा और इसी वजह से ये रिएक्शन अब राज्य में हर जगह दिखेगा।

 

टॅग्स :नवनीत राणामहाराष्ट्रशिव सेनाएकनाथ शिंदेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर