लाइव न्यूज़ :

अमौर विधानसभा सीटः बिहार चुनाव में फिर बदलाव, जदयू ने साबिर अली को पहले टिकट दिया फिर वापस लेकर सबा जफर को बनाया प्रत्याशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2025 20:01 IST

Amour Assembly seat: 2020 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे एवं 2010 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर इसी सीट से विजयी हुए सबा जफर जद(यू) की पहले से घोषित सूची में शामिल थे और उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को अचानक साबिर अली को उम्मीदवार घोषित कर दिया था, जिससे कार्यकर्ता हैरान रह गए।लेशी सिंह के आवास पर सम्मेलन किया, जहां एक दिन पहले ही अली की पार्टी में वापसी हुई थी। नामांकन पत्र दाखिल किया था और मुझसे कभी चुनाव चिह्न लौटाने के लिए नहीं कहा गया।

Amour: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) रविवार को उस समय असहज स्थिति में आ गई, जब पूर्णिया जिले की अमौर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद साबिर अली की उम्मीदवारी वापस लेकर सबा जफर को प्रत्याशी बनाए रखने की घोषणा की गई। पार्टी ने शनिवार को अचानक साबिर अली को उम्मीदवार घोषित कर दिया था, जिससे कार्यकर्ता हैरान रह गए।

अली को 2014 में जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे एवं 2010 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर इसी सीट से विजयी हुए सबा जफर जद(यू) की पहले से घोषित सूची में शामिल थे और उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया था।

रविवार को, अली और जफर ने जद(यू) की वरिष्ठ नेता एवं मंत्री लेशी सिंह के आवास पर संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन किया, जहां एक दिन पहले ही अली की पार्टी में वापसी हुई थी। सबा जफर ने कहा, ‘‘कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। अली साहब सीमांचल क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए लौटे हैं। मैंने कल ही नामांकन पत्र दाखिल किया था और मुझसे कभी चुनाव चिह्न लौटाने के लिए नहीं कहा गया।’’

उनका यह बयान जद (यू) के पटना स्थित कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान के विपरीत था। वहीं, साबिर अली ने स्वीकार किया कि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा पार्टी के आधिकारिक माध्यमों से हुई थी, लेकिन उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे दिल पर नहीं लेता। पार्टी जहां भी भेजेगी, वहां प्रचार करने को तैयार हूं, चाहे वह सियाचिन ग्लेशियर ही क्यों न हो।’’

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जेडीयूपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos