लाइव न्यूज़ :

सात करोड़ रुपये से अधिक में नीलाम हुआ अमिताभ बच्चन का एनएफटी संकलन

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर बियॉन्ड लाइफ क्लब द्वारा आयोजित एक नीलामी में अमिताभ बच्चन के एनएफटी संकलन से लगभग 7.18 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस संकलन में ‘मधुशाला’ की प्रति, हस्ताक्षरित पोस्टर और अन्य चीजें थीं। रीति एंटरटेमेंट और गार्डियन लिंक के वेंचर बियॉन्ड लाइफ क्लब ने घोषणा की थी कि बच्चन अपने एनएफटी (नॉन फंजीबल टोकन) संकलन को नीलामी मंच पर पेश करेंगे।

एनएफटी, डिजिटल खाते ब्लॉकचेन पर जमा किये गए डेटा की एक इकाई है जो कि डिजिटल संपत्ति को प्रमाणित करता है इसलिए उसकी अदला बदली नहीं की जा सकती। एनएफटी का इस्तेमाल फोटो, वीडियो ऑडियो और अन्य प्रकार की डिजिटल फाइलों को दर्शाने के लिए किया जा सकता है। नीलामी के दौरान सबसे सफल रहा ‘मधुशाला’ का एनएफटी संकलन।

एक बयान में बताया गया कि बच्चन के पिता की कविताओं के इस संकलन में अमिताभ ने आवाज दी है और यह लगभग 5.5 करोड़ रुपये (7,56,000 अमेरिकी डॉलर) में नीलाम हुआ। बयान में कहा गया कि इस एनएफटी की सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को बच्चन के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर