लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार से होगा शुरू

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय राजनीतिक दौरे के लिए बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल जाएंगे और इस दौरान वह दक्षिण 24 परगना जिले से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के पांचवें एवं अंतिम चरण की शुरुआत करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

शाह इस दौरान एक शरणार्थी के परिवार के साथ मध्याह्न भोजन भी करेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि यह उन लोगों के प्रति एकजुटता जताने की कोशिश है, जिन्हें भाजपा ने नागरिकता देने का वादा किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री बृहस्पतिवार को सुबह कोलकाता के रास बिहारी एवेन्यू में भारत सेवाश्रम संघ जाएंगे और इसके बाद वह गंगासागर में कपिल मुनि आश्रम का दौरा करेंगे।

शाह दोपहर को नामखाना से परिवर्तन यात्रा आरंभ करेंगे और इसके बाद नारायणपुर गांव में शरणार्थी परिवार के साथ मध्याह्न भोजन करेंगे। वह नामखाना में एक रोडशो में भी हिस्सा लेंगे।

अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री शुक्रवार को कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शहर में एक मीडिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने जबरदस्त प्रचार मुहिम शुरू कर दी है। तृणमूल की प्रचार मुहिम का नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं, जबकि भाजपा के शीर्ष नेता मुहिम में हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग