लाइव न्यूज़ :

अगरतला में घने कोहरे के कारण अमित शाह के विमान को गुवाहाटी भेजा गया, आज त्रिपुरा में रथयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

By भाषा | Updated: January 5, 2023 07:48 IST

अमित शाह सबसे पहले धर्मनगर जाएंगे, जहां वह यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। साहा ने कहा कि इसके बाद वह सबरूम जाएंगे, जहां वह एक अन्य रथ यात्रा का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार रात करीब 10 बजे एमबीबी हवाई अड्डे पर उतरना था।धर्मनगर में रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे अगरतला पहुंचेंगे।

अगरतला/गुवाहाटीः घने कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विमान बुधवार रात अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एटीसी सूत्रों ने बताया कि विमान को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया जहां विमान को उतारा गया। शाह को बुधवार रात अगरतला पहुंचना था और अगले दिन पूर्वोत्तर राज्य में दो रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। त्रिपुरा में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंकर देबनाथ ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार रात करीब 10 बजे एमबीबी हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण विमान नहीं उतर सका।’’ उन्होंने कहा कि एमबीबी हवाई अड्डे के लिए नियत विमान गुवाहाटी में उतर गया है और वह रात में वहीं रुकेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने कहा कि शाह उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर और दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम अनुमंडल से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे अगरतला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जन विश्वास यात्रा अगले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान को चिन्हित करेगी और हमें खुशी है कि केंद्रीय गृह मंत्री दोनों कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखाएंगे।’’

शाह सबसे पहले धर्मनगर जाएंगे, जहां वह यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। साहा ने कहा कि इसके बाद वह सबरूम जाएंगे, जहां वह एक अन्य रथ यात्रा का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सबरूम कार्यक्रम के बाद शाह अगरतला लौटेंगे और बृस्पतिवार शाम त्रिपुरा से रवाना होंगे। 

टॅग्स :अमित शाहत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी