लाइव न्यूज़ :

"अमित शाह फरार चल रहे शेख शाहजहां को पाताल से भी ढूंढकर निकाल लेंगे", हिमंत बिस्वा सरमा ने ईडी पर हमले के बाद से फरार चल रहे तृणमूल नेता के बारे में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 14, 2024 07:18 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फरार चल रहे तृणमूल नेता शेख शाहजहां के बारे में कहा कि वो जहां भी फरार हैं, उनका पता लगाया जाएगा और गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने फरार चल रहे तृणमूल नेता शेख शाहजहां के बारे में की बेहद कड़ी टिप्पणी सरमा ने कहा कि वो जहां भी फरार हैं, उनका पता लगाया जाएगा और गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगागृह मंत्री अमित शाह शेख शाहजहां को उस बिल से भी निकाल सकते हैं, जहां वो छुपे हुए हैं

कोलकाता: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले के बाद से फरार चल रहे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां के बारे में बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि वो जहां भी फरार हैं, उनका पता लगाया जाएगा और उन्हें उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते शनिवार को कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनका पीछा कर रहे हैं और वो जहां भी होंगे, उनका पता लगा लेंगे।

सीएम सरमा ने शनिवार को कहा, "अगर जरूरत होगी तो शेख शाहजहां पाताल में भी छुपे होंगे तो वहां से भी उन्हें ढूंढ के निकाल लेंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कहां छिपे होंगे, उन्हें ढूंढ लिया जाएगा और कानून के सामने पेश किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "अमित शाह हमारे गृह मंत्री हैं और वह शेख का पता लगाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और उन्हें उस बिल से भी बाहर निकाल सकते हैं, जिसमें वह छिपे हुए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह उन्हें रसातल तक ले जाएंगे और उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा करेंगे।"

मालूम हो कि बंगाल के 24 परगना जिले के संदेशखाली में ईडी की टीमें शेख शाहजहां और उनके तृणमूल साथी शंकर आध्या के आवास पर छापेमारी करने जा रही थीं, तभी उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। जिस घटना में ईडी के दो अधिकारी घायल हो गये थे।

इस हमले के बाद बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल होने दावा किया था, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के उकसावे का जवाब दिया है।

वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के गृह सचिव और डीजीपी को राजभवन बुलाया और फरार तृणमूल नेता शेख को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा।

हालांकि, इस बात को कई दिन बीत चुके हैं और अभी तक तृणमूल नेता को बंगाल पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअमित शाहTrinamool Congressममता बनर्जीप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम