आज कोलकाता में अमित शाह, दुर्गा पूजा में होंगे शामिल; बंगाल चुनाव से पहले अहम दौरा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 10:00 IST2025-09-26T09:58:04+5:302025-09-26T10:00:16+5:30
Amit Shah Visit Kolkata: पश्चिम बंगाल में अमित शाह कई कार्यक्रमों में भाग लेगे वाले हैं।

आज कोलकाता में अमित शाह, दुर्गा पूजा में होंगे शामिल; बंगाल चुनाव से पहले अहम दौरा
Amit Shah Visit Kolkata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होंगे। वह बृहस्पतिवार रात यहां पहुंचे थे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शाह शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता में संतोष मित्रा स्क्वायर सर्बोजनिन दुर्गोत्सव समिति के पंडाल का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा पार्षद सजल घोष द्वारा आयोजित इस दुर्गा पूजा पंडाल में 'ऑपरेशन सिंदूर' का प्रदर्शन किया गया है। इसके बाद शाह दक्षिण कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बाद में, वह साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। शाम को वह कोलकाता से रवाना होंगे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के कल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न कार्यक्रम।
— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) September 25, 2025
কেন্দ্রীয় গৃহ ও সমবায় মন্ত্রী শ্রী অমিত শাহ জি-এর পশ্চিমবঙ্গের কলকাতায় বিভিন্ন কর্মসূচি। pic.twitter.com/5rUxyktgGe