लाइव न्यूज़ :

Amit Shah Visit Bihar: चुनाव से पहले बिहार दौरे पर अमित शाह, आज देर रात कोर कमेटी की बैठक; जनसभा को करेंगे संबोधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2025 10:26 IST

Amit Shah Visit Bihar:अमितशाह शनिवार शाम यहां पहुंचने के तुरंत बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Open in App

Amit Shah Visit Bihar:  बीजेपी के नेता और गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा नीत राजग के नेताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ सार्वजनिक समारोहों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह के दौरे का विवरण शुक्रवार को पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने साझा किया।

जायसवाल ने कहा, "अमित शाह के शाम पौने आठ बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। वह पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए सीधे राज्य भाजपा मुख्यालय जाएंगे। इसके बाद देर रात कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें बिहार से केंद्रीय मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।"

रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करने के बाद शाह गोपालगंज जिले में एक रैली के लिए रवाना होंगे।

पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष ने कहा, "गोपालगंज से लौटने के बाद वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर जाएंगे, उसके बाद वापसी की उड़ान भरेंगे।" 

टॅग्स :अमित शाहबिहारBihar BJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप