लाइव न्यूज़ :

Amit Shah Video Case: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत अन्य ने दिल्ली पुलिस के समन पर आज पेश होने में जताई असमर्थता, मांगा समय

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 1, 2024 13:04 IST

अमित शाह से जुड़े 'डीपफेक वीडियो' मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा तलब किए गए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और चार अन्य नेताओं ने पेशी के लिए और अधिक समय मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली पुलिस से पेशी के लिए मांगा और अधिक समयदिल्ली पुलिस अमित शाह से जुड़े 'डीपफेक वीडियो' मामले में रेवंत रेड्डी को आज बुलाया था पेशी परमुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली पुलिस के दिये समन पर हाजिर होने में असमर्थता व्यक्त की है

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े 'डीपफेक वीडियो' मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा तलब किए गए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और चार अन्य नेताओं ने ईमेल के जरिए पेशी के लिए और अधिक समय मांगा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मामले में सीएम रेड्डी और चार अन्य नेताओं के वकीलों ने कथित वीडियो की चल रही जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस के दिये समन पर हाजिर होने में असमर्थता व्यक्त की है।

दरअसल दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह से संबंधित कथित फर्जी वीडियो की जांच में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और अन्य को समन जारी किया था। भाजपा ने शाह से संबंधिक उस कथित वायरल क्लिप को फर्जी बताया था और आरोप लगाया था कि तेलंगाना में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं पर इसे अपने स्तर पर लोगों के बीच साझा किया है।

मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस में सीएम रेड्डी और चार अन्य को फोरेंसिक जांच के लिए अपने मोबाइल हैंडसेट और लैपटॉप के साथ 1 मई को सुबह 10.30 बजे उपस्थित होने के लिए कहा गया था।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना के सीएम और अन्य के वकीलों ने यह कहते हुए दिल्ली पुलिस से अधिक समय का अनुरोध किया कि वे उनके द्वारा दी गई निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे।

गृह मंत्री के फर्जी' वीडियो मामले में तेलंगाना के सीएम और अन्य को तलब करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह देखा जाएगा कि कौन व्यक्तिगत रूप से जांच में शामिल होता है और कौन 1 मई को ईमेल के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया भेजता है।

पुलिस द्वारा तलब किए गए सभी लोगों को अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप को साथ लाने के लिए कहा गया था। सूत्रों ने बताया कि असम पुलिस ने सोमवार को रीतम सिंह को गिरफ्तार किया, जो 'छेड़छाड़' वीडियो मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति हैं। आरोप है कि इस वीडियो क्लिप को कई कांग्रेस नेताओं ने शेयर किया है।

टॅग्स :अनुमूला रेवंत रेड्डीदिल्ली पुलिसअमित शाहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?