लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "भारतीय चश्मे से देखेंगे तब तो मोदी का विकास कार्य दिखाई देगा लेकिन वो तो इटैलियन चश्मा पहनते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 22, 2022 16:38 IST

अरुणाचल प्रदेश के नामसे में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किये गये पूर्वोत्तर के विकास कार्यों पर सवाल खड़े करते रहे तो देश की सबसे पुरानी पार्टी पीएम मोदी के किये विकास कार्यों को कभी नहीं देख पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के नामसे में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया इस दौरान गृहमंत्री शाह ने राहुल गांधी को घेरते हुए कांग्रेस के 50 वर्षों के शासनकाल पर सवाल उठायाउन्होंने कहा, 'मोदी के विकास कार्यों को देखने के लिए राहुल गांधी को 'इटैलियन चश्मा' उतारना होगा'

ईटानगर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जब वो भारतीय चश्मा पहनेंगे तब तो उन्हें दिखाई देगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का किस तरह से विकास किया है लेकिन उनकी आखों पर तो इटालियन चश्मा चढ़ा हुआ है।

अरुणाचल प्रदेश के नामसे में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए क्या किया है। शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस के युवराज इसी तरह से सवाल उठाते रहे तो देश की सबसे पुरानी पार्टी पीएम मोदी के किये विकास कार्यों को कभी नहीं देख पाएगी।

नामसे में रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि आज हमसे वो कांग्रेस सवाल कर रही है, जिसके 50 वर्षों के शासनकाल में पूरा पूर्वोत्तर उपेक्षित रहा। यहां पर विकास ने तब रफ्तार पकड़ी जब 2014 में पीएम मोदी सत्ता में आये।

इसके साथ ही राहुल गांधी पर विशेष व्यंग्य करते हुए शाह ने कहा "उन्हें आंखें खोलने के लिए पहले 'इटैलियन चश्मे' को उतारना होगा, तब उन्हें दिखाई देगा कि मोदी ने इस क्षेत्र का किस तरह से विकास किया है।"

भाजपा शासन की उपलब्धियों बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वोत्तर में "भ्रष्टाचार की संस्कृति" को समाप्त करने का काम किया है। अब केंद्र से मिल रहे विकास कार्यों का धन अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जबकि कांग्रेस काल में ज्यादातर पैसों को बिचौलिये अपनी जेब में डाल लेते थे।

शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा, "कांग्रेस शासन में विकास निधि क्षेत्र के विकास के लिए नहीं बिचौलियों के लिए आता था, उस पैसे से उनका विकास होता था लेकिन 2014 में जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, पूर्वोत्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार की संस्कृति ही समाप्त हो गई है।"

इसके आगे उन्होंने कहा, "केंद्र से आवंटित एक-एक पैसे को पूरी पारदर्शिता और इमानदारी के साथ विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात को सुनिश्चित किया है कि विकास का पैसा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमित शाहराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPअरुणाचल प्रदेशइटानगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब