लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने मीडिया में विज्ञापन के मुद्दे पर केजरीवाल को आड़े हाथ लिया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली,25 दिसंबर गृहमंत्री अमित शाह ने विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा मीडिया में दिए जा रहे विज्ञापनों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को अहसास हो गया है कि कौन वास्तव में विकास कार्य करता है और कौन केवल जुबानी जमा खर्च करता है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा कबाड़ से विकसित ‘‘ भारत दर्शन’ पार्क का उद्घाटन करते के बाद शाह ने कहा कि दिल्ली की तीनों भाजपा शासित नगर निगमों की वजह से मोदी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में कल्याणकारी कार्यक्रम चला पा रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि देश में दो तरह की कार्य संस्कृति है। उन्होंने कहा कि एक शांति से विकास कार्य करने की है, जैसे लोगों को मुफ्त टीका मुहैया कराना, प्रशासनिक सुधार, नयी शिक्षा नीति लागू करना, शहरी विकास कार्यक्रम, 60 करोड़ गरीबों को मुफ्त आवास, बिजली, गैस आदि के दायरे में लाना आदि है।

शाह ने कहा, ‘‘दूसरी है करो या न करो, विज्ञापन दो, टीवी साक्षात्कार दो। दिल्ली की जनता को अहसास हो गया है कि कौन वास्तव में विकास कार्य करता है और कौन जुबानी जमा खर्च करता है।’’

दिल्ली के नगर निकायों की उनकी कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी की सरकार तीनों नगर निगमों का 13 हजार करोड़ रुपये का बकाया दे देती तो वे और काम कर सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केजरीवाल से कहना चाहता हं कि अगर नगर निगमों को 13 हजार करोड़ रुपये का बकाया दे दिया जाता, वे लोगों के लाभ के लिए और काम कर सकते थे।’’

मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए शाह ने कहा कि अबतक कोविड रोधी टीके की 130 करोड़ खुराक दी जा चुकी है, कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से करीब 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 25 किलोग्राम मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कई लोग भाजपा का मखौल उड़ाते हुए कहते थे कि ‘‘मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। लेकिन अब सभी ने देखा है कि नरेंद्र मोदी की पहल से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए