लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने बिहार में हुई हिंसा पर राज्यपाल से की बात, भेज रहे हैं केंद्रीय अर्धसैनिक बल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 2, 2023 11:56 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में राम नवमी के दिन से हो रही हिंसा को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से गंभीर चर्चा की और स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को भेजने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने बिहार में हो रही हिंसा पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से की चर्चाशाह ने राज्यपाल से चर्चा के आधार पर बिहार में केंद्रीय अर्धसैनिक बल भेजने का दिया आदेश सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा में पुलिस ने अब तक 45 लोगों को किया है गिरफ्तार

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में राम नवमी के दिन से हो रही हिंसा को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से गंभीर चर्चा की और राज्यपाल से मिली रिपोर्ट के आधार पर हिंसा को काबू में करने के लिए बिहार में केंद्रीय अर्धसैनिक बल को भेजने का आदेश दिया है।

खबरों के अनुसार रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने हिंसा के कारण पैदा हुए गंभीर हालात पर राज्यपाल से गहन चर्चा की और केंद्र से आवश्यक सहायता के तौर पर अर्धसैनिक बल की तैनाती के लिए मंत्रालय को कहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि बिहार में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर कड़ा रूख अपनाते हुए उन्हें फौरन दबाने की आवश्यकता है। रामनवमी उत्सव के दौरान सासाराम और बिहारशरीफ शहरों में सांप्रदायिक हिंसा हुई। सासाराम और बिहारशरीफ में सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया था।

गंभीर हालात को देखते हुए प्रशासन ने बिहार शरीफ और सासाराम में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया। जिसके कारण गृह मंत्री शाह की पूर्व प्रस्तावित सासाराम के दौरे को रद्द कर दिया है। राज्य भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने सम्राट अशोक की सासाराम में राम नवमी हिंसा के कारण रद्द हुए शाह के दौरे के लिए नीतीश सरकार को दोषी ठहराया है। लेकिन सासाराम के अलावा अमित शाह तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को नवादा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :अमित शाहबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील