लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कहा- भारतीय नारी शक्ति से माफी मांगें राहुल गांधी, महिला विरोधी है कांग्रेस

By भाषा | Updated: January 9, 2019 22:38 IST

राहुल गांधी ने कहा था कि चौड़ा सीना होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री पिछले सप्ताह राफेल सौदे पर संसद में चर्चा में शामिल नहीं हुए थे।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान के लिए बुधवार को उन पर महिलाओं का "अपमान" करने और "महिला विरोधी" होने का आरोप लगाया।राहुल गांधी ने कहा था कि चौड़ा सीना होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री पिछले सप्ताह राफेल सौदे पर संसद में चर्चा में शामिल नहीं हुए थे।कांग्रेस नेता ने जयपुर में एक किसान रैली में कहा, ‘‘56 इंच सीने वाले चौकीदार भाग जाते हैं और एक महिला, सीतारमण जी से कहते हैं कि मेरा बचाव करो। मैं अपना बचाव नहीं कर पाऊंगा, मेरा बचाव करो।’’ पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को "भारत की नारी शक्ति" से माफी मांगनी चाहिए।इससे पहले मोदी ने आगरा में एक रैली में राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता देश की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर प्रधानमंत्री मोदी के जवाब का वीडियो ट्वीट किया और कहा, ‘‘संसद में रक्षा मंत्री के जबरदस्त भाषण ने विपक्ष को चुप कर दिया है। तथ्यों पर उनका मुकाबला नहीं कर पाने पर वे महिला विरोधी बातें कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :अमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत